New Delhi:- आप नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित तौर पर छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर भाजपा के विरूद्ध उनकी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी. भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो डाला था और दावा किया था कि केजरीवाल ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया है.सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”भाजपा जानती है कि केजरीवाल विश्वसनीयता वाले एकमात्र नेता हैं, इसलिए उसने लोगों के बीच गलत धारणा फैलाने के लिए उनके साक्षात्कार को तोड़मरोड़ कर उसका इस्तेमाल किया.”उन्होंने कहा, ”केजरीवाल के लंबे साक्षात्कार को चुनिंदा ढंग से संपादित करके और कुछ स्थानों पर फर्जी कथन डालकर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी.

