रांची: रांची जिला सीनियर वॉलीबॉल 2019 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के मैच सोमवार को खेले गए. जिसमे में ईरबा ने मारवाड़ी व्यायामशाला को 2-0 से, सिक्स ब्रदर्स ने रेलवे कॉलोनी हटिया को 2-0 से, यंग ब्वायज क्लब बी ने मारवाड़ी व्यायामशाला को 2-0 से, पीएचईडी कॉलोनी ने गोंदलीपोखर को 2-0 से, गाड़ीगांव होटवार ने नवज्योति क्लब रातू को 2-0 से, सरनाटोली ने गोंदलीपोखर को 2-0 से तथा मारवाड़ी युवक व्यायामशाला ने हटिया रेलवे कॉलोनी को 2-0 से हराया.
मैच का संचालन संजय ठाकुर, अजय किस्पोट्टा, राहुल मुण्डा, संदीप दश्यम, मो फैज, मो जसीम ने किया.सेमीफाईनल मैच मंगलवार प्रातः 08:00 बजे से खेला जायेगा, तथा अपराह्न 02:00 बजे से फाईनल मैच खेला जायेगा.
इस अवसर पर आयोजन सचिव विकास वर्मा, प्रदीप राजगढ़िया, रमाशंकर सिंह, रतन लाल, संजय सिंह, आनन्द तिवारी, भोला प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता और विश्वनाथ सिंह रांची जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश कुमार, उत्तम राज, निशिकान्त पाठक सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

