BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जान खतरे में डाल टीनएजर्स चला रहे मोटरसाइकिल, प्रशासन कर रही नजरअंदाज

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
जान खतरे में डाल टीनएजर्स चला रहे मोटरसाइकिल, प्रशासन कर रही नजरअंदाज

जान खतरे में डाल टीनएजर्स चला रहे मोटरसाइकिल, प्रशासन कर रही नजरअंदाज

Share on FacebookShare on Twitter

निरज कुमार

रांची: भारत में यूं तो वाहन चलाने की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गयी है, लेकिन यह सिर्फ कागज पर ही दिखता है. रांची शहर के ऐसे हर एक गली मोहल्ले के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी हमें लड़के या लड़कियां मिल ही जाते हैं जिनकी उम्र 18 साल तो छोड़ दीजिए 16 साल से भी कम होती है.

वह मोटरसाइकिल इस प्रकार से चलाते हैं जैसे कोई प्रतियोगिता जीतने की होड़ में हो. बिना किसी रोक-टोक के आराम से उन्हें मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति दे दी जाती है. उनके परिजन भी लापरवाही दिखाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोकते तक नहीं है. जिसमें सबसे बड़े भागीदार उन्हीं को समझा जा सकता है जो अपने बच्चों पर संयम ना रख उन्हें कम उम्र में हीं मोटरसाइकिल और स्कूटी खरीद कर दे देते हैं.

उनके पास न तो हेलमेट होता है और न ही गाड़ी चलाने का तौर तरीका. जब मन करे गलत दिशा में मोटरसाइकिल लेकर प्रवेश कर जाते हैं और अपने साथ साथ दूसरे के जान को भी खतरे में डाल देते हैं. ऐसी अनेकों घटनाएं घट चुकी है जिसमें मोटरसाइकिल सवार के साथ-साथ अन्य लोगों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है. फिर भी प्रशासन इससे सीख ना लेते हुए इसे लगातार नजरअंदाज करती आ रही है. जबकि मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

ऐसे में प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि इतने मुस्तैद पुलिसकर्मी होने के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में प्रशासन से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में प्रशासन इसपर काबू पा लेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई जुलुस

Next Post

सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख को लिखा पत्र, कहा थैंक्यू

Next Post
सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख को लिखा पत्र, कहा थैंक्यू

सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख को लिखा पत्र, कहा थैंक्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d