BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकी घटना क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव, हो सकती है जंग: रिपोर्ट

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in समाचार
आतंकी घटना क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव, हो सकती है जंग: रिपोर्ट

आतंकी घटना क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव, हो सकती है जंग: रिपोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कश्मीर में आतंकी घटना क्षेत्र में तनाव को बढ़ा सकती है. इससे भारत और पाकिस्तान के युध्द के हालात बन सकते हैं. म्युनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस की एनुअल रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कश्मीर में कोई बड़ी आतंकवादी घटना होती है तो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रावाई हो सकती है.

म्युनिख में कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी की गई रिपोर्ट में इस साल के दस विवादित मुद्दों में कश्मीर को भी रखा गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से कश्मीर एक बार फिर दुनिया भर में फोकस में आ गया है.

इस रिपोर्ट में पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को एक औजार के तौर इस्तेमाल करने की बात भी कही गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भारत में हमले करते रहे हैं. इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की सूची में इस साल कश्मीर, अफगानिस्तान, यमन, परसियन गल्फ समेत फोकस के केन्द्र में रहनेवाले 10 विवादों का हवाला दिया गया है.

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वर्षों से इंटरनेशनल रेडार से कश्मीर हट गया था, लेकिन पिछले साल भारत-पाकिस्तान में भारी तनाव के बाद यह एक बार फिर से खास फोकस में आ गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि आगे क्या होगा इसको लेकर नई दिल्ली के पास कोई रोडमैप नहीं है. कश्मीर में घुसपैठ कम लेकिन सक्रिय है और किसी भी तरह के आतंकी हमले से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. अगर कोई नया विवाद पैदा होता है तो विवादित सीमा के पास शांति लाने के लिए विदशी ताकतें पूरी जोर लगा देगी.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि परमाणु युद्ध के लिए उत्तर कोरिया, भारत पाकिस्तान और ईरान सबसे ज्यादा संभावित खतरे वाले देशों में शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टिड्डियों के आगे बेदम पाक

Next Post

मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

Next Post
मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d