BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकियों ने की भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या, पीएम मोदी ने जताया दुख

व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in समाचार
आतंकियों ने की भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या, पीएम मोदी ने जताया दुख
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  आतंकियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या कर दी. बारी के अलावा उनके पिता और भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने बुधवार देर शाम इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

भाजपा नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली. साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है. उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं’.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वसीम की मौत पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए कायरतापूर्ण हमले में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया. ये पार्टी के लिए बड़ी क्षति है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है. मैं सुनिश्चित करता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए वसीम बारी की मौत पर दुख जताया. अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा, ‘बांदीपोरा में भाजपा के पदाधिकारियों और उनके पिता पर जानलेवा आतंकी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं.’

वहीं, जम्मू-कश्मीर प्राधिकारियों ने भाजपा नेता की सुरक्षा में कथित लापरवाही बरतने के लिए सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने घटना को लेकर बताया कि आतंकवादियों ने वसीम बारी को उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में उनके पिता और भाई की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया. बड़े पैमाने पर खोज अभियान जारी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास दुबे की अब तक 26 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी की भी तलाश जारी

Next Post

तटबंध मरम्मती कार्य रोकने से भारत- नेपाल के बीच तनातनी की नौबत

Next Post
तटबंध मरम्मती कार्य रोकने से भारत- नेपाल के बीच तनातनी की नौबत

तटबंध मरम्मती कार्य रोकने से भारत- नेपाल के बीच तनातनी की नौबत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d