BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धन्यवाद भूपेश बघेल, आपने झारखंड के मजदूर भाईयों की सुध ली: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in समाचार
धन्यवाद भूपेश बघेल, आपने झारखंड के मजदूर भाईयों की सुध ली: हेमंत सोरेन

धन्यवाद भूपेश बघेल, आपने झारखंड के मजदूर भाईयों की सुध ली: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने मेरा आग्रह स्वीकार कर झारखंड के मजदूर भाईयों की मदद की.

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार चिंता न करे. झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि का प्रबंध कर दिया गया है.

Also Read This: कोविड-19 को लेकर रास चुनाव स्थगित

वे जब तक बिलासपुर में हैं, उनका ध्यान रखा जाएगा. छत्तीसगढ़ शासन उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है.

यह है मामला..फंसे हैं मजदूर

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि महाराष्ट्र से लौटते समय झारखंड के 50 से अधिक मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे हुये हैं.

आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है. खाना तक इन्हें नसीब नहीं हुआ है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों की मदद करने की कृपा करें.

झारखंडवासियों की मदद हेतु राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 181 बनाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम को लेकर घबरायें नहीं, बल्कि सजग रहें. राज्य में या राज्य के बाहर रह रहे झारखंडवासियों की मदद हेतु राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 181 बनाया गया है.

Also Read This: लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचे

कोरोना से जुड़ी जानकारी या समस्या बताने के लिए 181 पर फोन कर अपनी बात रख सकते हैं.

आज सजग रहेंगे तो कल सुरक्षित होगा

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अनुरोध किया है कि वे मामले की गंभीरता को समझें. हम आज सजग रहेंगे तो कल सुरक्षित रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सख्ती से लॉकडाउन का पालन हो. नियम तोड़ने वालों पर त्वरित न्यायसंगत कार्रवाई करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ की पहल पर महेश्वरी समाज द्वारा नि:शुल्क भोजन का वितरण

Next Post

कोरोना संकट के बीच सरकार के 10 बड़े ऐलान, यहां जानें-आपको क्या मिला

Next Post
कोरोना संकट के बीच सरकार के 10 बड़े ऐलान, यहां जानें-आपको क्या मिला

कोरोना संकट के बीच सरकार के 10 बड़े ऐलान, यहां जानें-आपको क्या मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d