दुमका: झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना की पुलिस ने छिनतई के एक मामले में छह माह से फरार वांछित आरोपी विक्की चौधरी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद युवक घर छोड़कर बाहर काम करने चला गया था. कोविड-19 को लेकर बाहर काम काज बंद हो जाने के कारण घर लौटा था.
इसके बाद लगभग तीन सप्ताह क्वारंटीन सेंटर में रहा. इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने एक मामले में आरोपी युवक विक्की चौधरी को क्वारंटीन से वापस आने पर रविवार की देर रात गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले 04 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ हंसडीहा रेलवे स्टेशन के समीप चाकू मारकर घायल कर छिनतई का मामला दर्ज किया गया था.
इस संबंध में हंसडीहा थाना में घायल संतोष राउत की शिकायत पर कांड संख्या 115/19 धारा 147,148, 341, 342, 323, 324, 307, 379, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था.
इसमें राजीव सिंह, विक्की चौधरी, मो0 अफजल अंसारी, मो0 मोजाहिद अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाने के साथ तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

