BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मृतक उठा रहे सरकारी आवास का लाभ, बैंक से पैसे भी निकाले गये

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
मृतक उठा रहे सरकारी आवास का लाभ, बैंक से पैसे भी निकाले गये
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: झारखंड के शहर गढ़वा से एक अजीब तरह का मामला सामने आया जहां चार साल पहले मर चुके एक व्यक्ति के नाम पर सरकार ने आवास दिया. हद तो तब और हो गई जब उसी मृत व्यक्ति के नाम पर पिछले महीने बैंक जाकर पैसा भी निकाल लिया गया. मृतक के बैंक से पैसे निकालने और आवास मिलने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बन गई.

दरअसल, ये मामला जिले के डंडई प्रखण्ड के जरही गांव का है. जहां धनेसर राम नामक एक व्यक्ति को पीएम आवास 2016-17 में मिला था और उसने पीएम आवास की प्रथम क़िस्त यानी चालीस हजार की निकासी भी पिछले महीने यानी 20 अक्टूबर 2020 बैंक से कर लिया है. वहीं, कुछ दिन बाद खुलासा हुआ कि वह व्यक्ति चार वर्ष पहले ही मर चुका है. 

इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखण्ड से लेकर जिला तक के अधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही है. मृतक के पोते धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे बाबा के नाम पर पीएम आवास आया है और पिछले महीने 40 हजार की निकासी भी हुई है. उसने इसकी शिकायत बीडीओ को लिखित रूप में की है. 

दूसरी ओर जिले में बैठे अधिकारियों को जब इस मामले की जैसे ही भनक लगी उन्होंने तुरन्त इसकी जांच का जिम्मा बीडीओ को दे दिया. डीआरडीए सह प्रभारी जिला अधिकारी अनिल क्लोमेंट ओढ़या का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. हमने जांच का आदेश दिया है और बहुत जल्द खुलासा कर मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

झारखंड सहित देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मृतक को जिंदा और जिंदा को मृतक बताकर योजनाओं में हेराफेरी की गई है. गढ़वा का यह मामला पहला ही है जहां मृतक व्यक्ति को योजना का लाभ तो मिला ही साथ ही मृतक व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे की निकासी भी की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP विधायक किरण माहेश्वरी की कोरोना से मौत

Next Post

दलमा अभ्यारण्य में ट्रेकिंग करने गये भाई-बहन जंगल में भटके

Next Post
दलमा अभ्यारण्य में ट्रेकिंग करने गये भाई-बहन जंगल में भटके

दलमा अभ्यारण्य में ट्रेकिंग करने गये भाई-बहन जंगल में भटके

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d