साजन मिश्रा,
गोड्डा(बसंतराय): प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा गांव के समीप नदी में बन रहे उच्चस्तरीय पुल के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा बिना डायवर्सन का निर्माण कराए ही कार्य करवाया जा रहा है. जिसके कारण आमजनों को यातायात में भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है.
मालूम हो कि इस पुल का निर्माण करोड़ों रूपये की लागत से हो रही है. लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने में कम समय में दूरी तय करने वाले इस रास्ते से हर दिन सैकड़ों गाड़ी का आना-जाना होता है. ऐसे में ठीक बीच रास्ते पर ही पुल का निर्माण होने के कारण लोगों के सामने ये पुल एक परेशानी का सबब बन गया है.
वहीं ठेकेदार के द्वारा भी यातायात के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया है. जिससे लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

