BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संस्थागत हित पर व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता बना हार का कारण

by bnnbharat.com
December 25, 2019
in Uncategorized
संस्थागत हित पर व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता बना हार का कारण

संस्थागत हित पर व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता बना हार का कारण

Share on FacebookShare on Twitter

राहुल मेहता

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की हार कई मामले में अप्रत्याशित रही. दोनों पक्षों को इस परिणाम की अपेक्षा नहीं थी. चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होने तक राजनीतिक विशेषज्ञ एवं जनता भी मान रही थी कि भाजपा की सरकार दुबारा आने वाली है. परंतु क्या वास्तव में ऐसा था?

संकेतों की अनदेखी

आवरण के अंदर संकेत लगातार मिल रहे थे जिसके अनदेखी की गई .जिसकी परिणिति इस परिणाम में हुई. 31 जनवरी 2018 को राज्य के 8 विधायकों ने मुख्यमंत्री के कार्य प्रणाली से असंतुष्टि जाहिर करते हुए एक बैठक की थी. आलाकमान को भी एक गुप्त प्रतिवेदन भेजा गया था.

असंतुष्टि जाहिर करने वाले विधायक

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सरयू राय, गंगोत्री कुजूर (मांडर), ताला मरांडी (बोरियो), साधु चरण महतो (ईचागढ़), लक्ष्मण टुडू (घाटशिला), शिव शंकर उरांव (गुमला), जय प्रकाश वर्मा (गांडेय), योगेश्वर महतो बाटुल (बेरमो) और मेनका सरदार (पोटका)।

सुझाव पर विमर्श की जगह प्रतिशोध

लेकिन इसका नतीजा क्या हुआ ? 8 में से 5 विधायकों का टिकट काट दिया गया. हद तो तब हो गई जब मांडर विधानसभा में पहली बार भाजपा का परचम लहराने वाली, क्षेत्र में अति सक्रिय और लोकप्रिय विधायक गंगोत्री कुजूर का भी टिकट काट दिया गया. जिन तीन विधायकों का टिकट नहीं कटा उनके प्रचार में पूर्ण दमखम नहीं लगाया गया जिसकी परिणति उनके हार से हुई.

चाणक्य ने स्पष्ट कहा था कि जब कभी संस्थागत हित पर व्यक्तिगत हित हावी होती है तो संस्था का पराभव निश्चित है और यदि व्यक्तिगत हित में सामाजिक हित भी सन्निहित हो तो विकास के द्वार अपने आप खुल जाते हैं. देश में कांग्रेस हो या रघुवर सरकार, जिन्होंने संस्थागत हित पर व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता दी उसका नतीजा वे खुद भुगत रहे हैं.

संगठन के कार्यकर्ताओं पर बाहरी प्रत्याशियों को तरजीह

पार्टी में अपनी पकड़ एवं कद मजबूत करने के लिए संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी प्रत्याशियों को तरजीह दिया गया. उनकी निष्ठा पार्टी के प्रति ना होकर रघुवर दास के प्रति थी. रघुवर दास को उम्मीद थी कि जीतने के बाद वे उनके प्रति वफादार रहेंगे. परंतु वे भूल गए कि व्यक्ति कभी भी संस्था से बड़ा नहीं होता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post

कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकी देने वाले पर लगाम नहीं लगी तो करेंगे संघर्ष : रघुवर दास

Next Post
कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकी देने वाले पर लगाम नहीं लगी तो करेंगे संघर्ष : रघुवर दास

कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकी देने वाले पर लगाम नहीं लगी तो करेंगे संघर्ष : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d