BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरियादियों ने उपायुक्त से लगाई पेंशन दिलाने और इलाज कराने की गुहार

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in समाचार
फरियादियों ने उपायुक्त से लगाई पेंशन दिलाने और इलाज कराने की गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: उपायुक्त अमित कुमार के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्या उपायुक्त को सुनाई. किसी फरियादी ने पेंशन नहीं मिलने की तो किसी ने इलाज में मदद करने की  उपायुक्त से गुहार लगाई.

जनता दरबार में बरवाअड्डा के मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने ब्रेन कैंसर से ग्रसित उनके पिता इस्तिकर अंसारी के इलाज में मदद करने की गुहार उपायुक्त से लगाई.

झरिया की सरस्वती देवी ने गॉल ब्लैडर की समस्या से पीड़ित अपनी पुत्री के इलाज की गुहार उपायुक्त से लगाई.

जामाडोबा की बलजीत सिंह ने उनकी जमीन के बगल में पड़ोसी द्वारा रास्ता नहीं देने की फरियाद उपायुक्त से की.

पाथरडीह की नंदरानी देवी ने विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की.

उपायुक्त से फरियाद करने वालों में मनाइटांड़ की संगीता देवी, पारसबनी की सुभद्रा देवी, सुलोचना देवी, मटकुरिया बस्ती की पवन देवी सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्या बताई.

फरियादियों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने सभी को उचित कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया.

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्या को स्वयं उपायुक्त सुनाते हैं. समस्याओं को सुनने के बाद उसका त्वरित निराकरण किया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस में महाराजा कमल सिंह, डीएन त्रिपाठी,सावना लकड़ा समेत अन्य को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post

ईमानदारी से करें कामः खान सुरक्षा महानिदेशक

Next Post
ईमानदारी से करें कामः खान सुरक्षा महानिदेशक

ईमानदारी से करें कामः खान सुरक्षा महानिदेशक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d