BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में संकट आया है, अपनी संस्कृति और सभ्यता के बल पर मुकाबला किया

अभाविप के फेसबुक पेज लाइव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा-

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
देश में संकट आया है, अपनी संस्कृति और सभ्यता के बल पर मुकाबला किया

देश में संकट आया है, अपनी संस्कृति और सभ्यता के बल पर मुकाबला किया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : अभाविप झारखंड द्वारा चलाए जा रहे लाइव सीरीज में आज केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय मंत्री अर्जुन मुंडा  ने अभाविप के फेसबुक पेज पर व्याख्यान दिया. इसका विषय था ” वैशिष्टय जीवन मूल्य,परंपराओं के आधार पर विजय पाता भारतीय समाज व शासन के सार्थक प्रयास”. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब भी देश में संकट आया है हमने अपनी संस्कृति और सभ्यता के भरोसे इसका मुकाबला किया है.  श्री मुंडा ने कहा कि भारत ने अपनी सांस्कृतिक वैशिष्ट्य से दुनिया में एक अलग स्थान प्रस्तुत किया है. आज अपनी संस्कृति का अनुसरण करते हुए विश्व समुदाय कैसे सुरक्षित रह सकता इस पर भारत कार्य कर रहा है. जोहार, दूर से संबोधन एवं संवाद जो हमारी परंपरा रही है उसे सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है. अमेरिका और यूरोप सहित अधिक आबादी वाले देशों के आंकड़े को देखें और उनकी अपेक्षा भारत का आंकड़ा देखें तो इस महामारी से मृत्यु का दर में अंतर जमीन आसमान का अंतर दिखाई देगा. यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भारत का नेतृत्व अच्छा है. भारत का नेतृत्व विश्व समुदाय के लिए भी और भारत के जन-जन के लिए अनुकरणीय है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपने नेतृत्व के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ आकर्षित किया है बल्कि सभी देशवासियों को जगाया भी है. इसका परिणाम है कि आज 15 देश जो हमारी जनसंख्या से तो कम है मगर इस वैश्विक महामारी में मृत्यु लाखों की संख्या में है. वहीं भारत में यदि आप देखें 130 करोड़ से अधिक की आबादी वाले हमारे देश में अब तक हम कम मानव की क्षति के साथ इसके रोकथाम में सफल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो ठोस निर्णय लिए गए लगातार हम अन्य देशों के तुलना में इसमें सफल होते दिख रहे हैं. अन्य देशों की तुलना में हमारे आंकड़े निश्चित रूप से अलग हैं,. लगभग 4 हजार लोगों की मृत्यु हुई. आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों की जागरूकता भी बढ़ी है. साथ ही साथ नेतृत्व का एक आत्मविश्वास के साथ देशवासियों को ले चलने का जो साहस है वह भी दिखाई दे रहा है. हम सुरक्षित रहने का एक आधार देना चाहते हैं और वह आधार मजबूती के साथ अपनी सजगता संवेदनशीलता और जो हमारे वैशिष्ट्य हैं, हमारे लिए जमा पूंजी निधि के रूप में हमारे पूर्वजों ने हमें संस्कार में दिया है.
उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज में वैसे लोग जो इस महामारी की चपेट में आ जाने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है. भोजन भी उपलब्ध करा रही है इससे सभी को प्रेरणा लेकर समाज को सहायता प्रदान करने के लिए कार्य करना चाहिए. इस व्याख्यान को मात्र 1 घंटे में 10,000 से ज्यादा लोगों ने सुना तथा इसकी पहुंच 18000 से ज्यादा लोगों तक हो गई.
इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष प्रो नाथू गाड़ी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय, सोशल मीडिया दीपेश कुमार,राष्ट्रीय मंत्री विनीता कुमारी,विशाल सिंह,सह मंत्री नवलेश कुमार,मोनु शुक्ला,मनोज सोरेन,बपन घोष,विनीत पांडेय,संजय मेहता,प्रदेश पदाधिकारी गण, विभाग संयोजक, जिला संयोजक, शिक्षक कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्तागण लाइव उपस्थित थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक पैकेज से UP को मिला सबसे ज्यादा लाभ: CM योगी

Next Post

Corona Breaking: झारखंड में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 611

Next Post
Corona Breaking: झारखंड में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 611

Corona Breaking: झारखंड में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 611

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d