दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार संसद की कार्यवाही काफी बदल गई है. संसद में आने के बाद सांसदों ने अपनी उपस्थिति ‘Attendance Register’ एप के जरिए लगाई है. लोकसभा के ट्विटर हैंडल से कई तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश में पर्याप्त मात्रा में कोरोना किट, दवाईयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. देश में एक्टिव केस से ज्यादा संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं.
कोरोना के खिलाफ देश एक जुट है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के हालात अब सुधरे हैं. देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ सार्थक लड़ाई लड़ी जा रही है.

