BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गांव की महिलाएं बना रहीं धमाल मचाने वाला देशी साबुन, मल्टीनेशनल कंपनियों को देंगी टक्कर

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
गांव की महिलाएं बना रहीं धमाल मचाने वाला देशी साबुन, मल्टीनेशनल कंपनियों को देंगी टक्कर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची की महिलाएं प्रोड्यूसर ग्रुप बनाकर साबुन निर्माण का काम कर रही है. हौसले से भरपूर ये महिलाएं साबुन के क्षेत्र में मल्टीनेशनल और देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी पीछे छोड़ने की सोच रखती हैं. रांची जिले का ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत कोवालू गांव इन दिनों काफी सुर्खियों में है. शहर से दूर कोवालु गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर कम कीमत में ग्लिसरीन वाले साबुन का निर्माण कर रही हैं. क्वालिटी की बात की जाए तो गांव में बना देसी साबुन बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देने में पीछे नहीं है. साबुन निर्माण में जुड़ी महिला उत्पादक सामूह की सदस्य शांति देवी ने बताया कि अभी वे तीन तरह का साबुन बना रही है, जो हरे, लाल और नीले रंग का है. हरे रंग के साबुन में एलोवेरा, लाल रंग के साबुन में गुलाब और नीले रंग के साबुन में लेमन यानि नींबू की खुशबू होती है.

‘लोकल फॉर वोकल’ ने दिखाई नई दिशा

उत्पादक समूह से जुड़ी इन महिलाओं के जीवन में भी अब बदलाव देखने को मिल रहा है. गांव – घर में ही स्वरोजगार मिलने से महिला आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है. इनका मानना है कि प्रधानमंत्री के वोकल फोर लोकल के आह्वान ने भी इनके काम को बहुत आसान बना दिया है. बचत होने से बच्चों की बेहत्तर पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने में सफल हो रही हैं, वहीं पति पर आर्थिक निर्भरता भी खत्म हो गयी है.

ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप बताते हैं कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. ओरमांझी ब्लॉक में फिलहाल 17 हजार महिलाओं को झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत समूह से जोड़ा गया है, जो साबून निर्माण के अलावा विभिन्न कामों में जुटी हुई है.

महिलाओं ने मार्केटिंग का खाका भी किया तैयार

साबुन निर्माण से जुड़ी इन महिलाओं ने उत्पादन के बाद मार्केटिंग का भी पूरा खाका तैयार कर लिया है. बहुत जल्द ही स्थानीय बाजारों के साथ बड़े-बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में भी ये साबुन बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सवर्णों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षणः हाईकोर्ट

Next Post

खुशखबरी: IndiGo और SpiceJet का नया ऑफर, केवल 877 रुपये में करें हवाई यात्रा

Next Post
खुशखबरी: IndiGo और SpiceJet का नया ऑफर, केवल 877 रुपये में करें हवाई यात्रा

खुशखबरी: IndiGo और SpiceJet का नया ऑफर, केवल 877 रुपये में करें हवाई यात्रा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d