BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिशन इंनद्रधनुष 3.0 के तहत किये जाने वाले कार्यों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मिशन इन्द्रधनुष को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई. इस दौरान उपयुक्त द्वारा मिशन इन्द्रधनुष 3.0 के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर तरीके से कार्य करने का निदेश दिया, ताकि मिशन इन्द्रधनुष के तहत जिले के सभी छुटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सफलता पूर्वक टीकाकृत किया जा सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 22 फरवरी से जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत नियमित प्रतिरक्षण से वंचित जन्म से दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण दिया जाएगा. ऐसे में आवश्यक है कि संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी मिशन इन्द्रधनुष को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें, ताकि जिले के शत प्रतिशत बच्चो के टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. अभियान के माध्यम से जिले के कुल 1062 बच्चों एवं 282 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित तरीके से टीकाकरण सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियें को दिया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जिन भी बच्चों का टीकाकरण किसी कारणवश अभी तक नहीं हुआ है उनका टीकाकरण करना अवश्यक सुनिश्चित करें. साथ हीं जिन बच्चों का जन्म घर में हुआ हो या जिले से बाहर हुआ हो ऐसे बच्चों का सर्वे सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एएनएम, स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से शत प्रतिशत कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि कार्यक्रम का व्याप प्रचार-प्रसार करते हुए कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए इन्द्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान सभी सुनिश्चित करें. साथ हीं कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को सख्त चेतावनी के साथ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात उपायुक्त ने कही. इसके अलावे बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर कहा कि वर्तमान में देवघर जिला अन्तर्गत घटते लिंगानुपात को देखते हुए हम सभी को मिलजुल कर बेहतर तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि इस घटते आंकड़े को रोकते हुए इसे बेहतर बनाया जा सके.

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ0 एस के मेहरोत्रा, अपर समाहर्ता  चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, डीआरडीए निदेश  नयनतारा केरकैट्टा, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  परमेश्वर मुण्डा, जिला शिक्षा अधीक्षक   बीना कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी   माधुरी कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  कनक कुमारी तिर्की, अस्पताल उपाधीक्षक  मंजूला मुर्मू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं सभी प्रखण्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सक व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सहयोग राशि को लेकर अभियान

Next Post

लगातार तीन दिन से सरकारी जमीन की मापी जारी, पार्क बनाने की योजना

Next Post
लगातार तीन दिन से सरकारी जमीन की मापी जारी, पार्क बनाने की योजना

लगातार तीन दिन से सरकारी जमीन की मापी जारी, पार्क बनाने की योजना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d