BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने की जिले के निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक कोविड संक्रमित मरीजों हेतु बेड आरक्षित करने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter


धनबाद:- गुरुवार को उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में जिले के निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी निजी अस्पतालों को उनकी कुल सामान्य बेड क्षमता के न्यूनतम 10प्रतिशत से 25प्रतिशत एवं आईसीयू में भी न्यूनतम 10प्रतिशत से 25प्रतिशत बेड कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आरक्षित रखने का तथा मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने निजी अस्पताल के प्रबंधकों से एक-एक कर उनके अस्पताल में सामान्य एवं आईसीयू बेड की क्षमता तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के विषय में विस्तार से विचार विमर्श किया.
उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों का उपचार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों एवं शर्तों पर किया जाएगा. परंतु यह भी देखना अत्यंत आवश्यक है कि मरीज की सुरक्षा एवं उसके इलाज में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो.
उपायुक्त ने सभी अस्पताल प्रबंधकों से कहा कि अपने आंतरिक संसाधनों को मोबिलाइज करें एवं मरीजों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर उपकरण, दवाई तथा अन्य सामग्रियों की उपलब्धता अगले दो दिनों में करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल 2021 से सभी चयनित निजी अस्पतालों में संक्रमित मरीजों को उपचार हेतु भर्ती किया जा सकता है. साथ ही प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा इलाज एवं व्यवस्थाओं का ऑडिट कराया जाएगा.
बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, एसएनएमएमसीएच के डॉ यू के ओझा, आईडीएसपी नोडल डॉ राजकुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन संजय झा तथा एशियन जालान अस्पताल, अशर्फी अस्पताल, प्रगति नर्सिंग होम, जिम्स अस्पताल तथा जसलोक अस्पताल धनबाद के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निशिकांत दूबे की जबरन क्रेडिट लेने की पुरानी आदत-आलोक दूबे

Next Post

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुंआ में कूदकर दी जान

Next Post
बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुंआ में कूदकर दी जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d