रांची शहर के हिंदपीढ़ी में घटीत दुर्घटना को देखते हुए आज दिनांक 25/07/19 को श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची ने श्री मनोज कुमार नगर आयुक्त रांचीं नगर निगम को पत्राचार के माध्यम से निम्नलिखित निर्देश दिए।
1. रांची नगर निगम के क्षेत्र के सभी रिहायशी क्षेत्रो से निकलने वाले जितने भी बड़े नाले है जो खुले हुए है वैसे सभी नालो पर स्लैब लगाने हेतु योजना बनाई जाए।
2. नाला रोड में छुटे हुए भाग में स्लैब निमार्ण, नाली की मरम्मती एवं कलभर्ट निमार्ण की योजना जो कि टेंडर प्रक्रिया में है उसका टेंडर अविलंब निकाला जाए।
3. पिछले वर्ष आपदा प्रबंधन विभाग को रांची शहर के सभी बड़े नालो को ढकने हेतु एक बड़ी योजना बना कर भेजा गया था। इस योजना पर क्या कारवाई हुई इसका रिमाइंडर पत्र आपदा प्रबंधन को भेजा जाए।
कल दिनांक 26/07/19 को श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची आपदा प्रबंधन को पूर्व में दिया गया पत्र की प्रतिलिपि के साथ श्री सी0पी0सिंह माननीय नगर विकास एवं आवास विभाग से मिलकर एक ज्ञापन सौपेंगे।