BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवाओ के लिए खुले रोजगार के द्वार, बिजली कंपनियों ने की हजारों नौकरियों की बौछार

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
युवाओ के लिए खुले रोजगार के द्वार, बिजली कंपनियों ने की हजारों नौकरियों की बौछार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड में हेमंत सरकार की ताजपोशी के बाद युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने लगे है. लंबे समय बाद बिजली कंपनियों में कार्यालय सहायक से लेकर सहायक अभियंता के पद पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने जा रही है। बिजली वितरण और ऊर्जा संचरण निगम में 1145 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जेबीवीएनएल में बड़ी संख्या में पद रिक्त भी हैं. हेमंत सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भी रिक्त पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया था.

झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) में 1105 पदों पर नियुक्ति होगी. नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए सहायक अभियंता के 120 पदों पर जेपीएससी के माध्यम से भर्ती कराई जाएगी. इसी प्रकार झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) में सहायक अभियंता के 40 पदों पर भी जेपीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी. जेबीवीएनएल और जेयूएसएनएल में सहायक अभियंताओं के पद पर भर्ती के लिए निदेशक मंडल से स्वीकृति दी जा चुकी है. जेपीएससी को भर्ती के लिए अधियाचना भेजी जा रही है.

जेबीवीएनएल में कनीय अभियंता के 400 पदों पर भर्ती होगी. अकाउंट अफसर के 17, कार्यालय सहायक के 346 पदों के अलावा जूनियर अकाउंट क्लर्क के 192 पदों पर भी नियुक्ति होगी. इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी. उधर, जेयूएसएनएल में भी कनीय अभियंता, कनीय प्रबंधक, अकाउंट अफसर के पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर क्लीयर किया जा रहा है.

राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 37 लाख पहुंच गई है. दूसरी ओर बिजली वितरण सब-स्टेशन, ट्रांसफार्मर, नए ग्रिड सब-स्टेशनों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में विभिन्न पदों पर नियुक्ति जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम बदलने की संभावना, आज होगी बारिश

Next Post

आदिवासी दर्शन सेमिनार में राज्यपाल बोलीं, अति प्राचीन काल से ही जनजातीय समुदाय भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के रहे हैं अभिन्न अंग

Next Post
आदिवासी दर्शन सेमिनार में राज्यपाल बोलीं, अति प्राचीन काल से ही जनजातीय समुदाय भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के रहे हैं अभिन्न अंग

आदिवासी दर्शन सेमिनार में राज्यपाल बोलीं, अति प्राचीन काल से ही जनजातीय समुदाय भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के रहे हैं अभिन्न अंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d