BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के परिजनों ने फरमान को धत्ता बताते हुए लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in Uncategorized
हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के परिजनों ने फरमान को धत्ता बताते हुए लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा

हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के परिजनों ने फरमान को धत्ता बताते हुए लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: झारखंड विधानसभा 2019 के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया के दौरान ईचागढ़ विधानसभा सीट पर भी मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हुई. सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा सीट अंतर्गत दारुदा गांव जो हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक का गांव है. वहीं गुरुवार को दारूदा गांव में लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व विधानसभा चुनाव के दौरान हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के माता और पिता ने चुनाव में हिस्सा लिया.

निश्चित तौर पर आप देख कर हैरान हो जाएंगे. जहां विधानसभा चुनाव 2019 में मतदान का बहिष्कार करने का फरमान जारी करने वाले हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के माता पिता ने ही उसके फरमान को धत्ता बताते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

महाराज प्रमाणिक की मां नीलमणि प्रमाणिक और पिता जरा सिंधु प्रमाणिक ने साफ कर दिया है कि उन्हें उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं. न ही उसके फरमान का किसी पर असर पड़ने वाला है. 5 साल में एक बार इस पर्व में हिस्सा लेने का मौका मिलता है, हम लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी कैसे छोड़ सकते हैं.

वहीं दोनों ने आम लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उम्मीद जताई कि एक दिन उनका बेटा भी समाज की मुख्यधारा में लौटेगा और वह भी आम लोगों की तरह जीवन व्यतीत करेगा और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेगा.

जिले के एसपी एस कार्तिकेश ने शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न कराने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जितनी सुरक्षा की डिमांड की गई थी, उसे पूर्ण किया गया और लोग घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं. इससे सुदृढ लोकतंत्र के निर्माण में सफलता मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा की 5 योजनाओं पर बिचौलियों ने किया कब्जा

Next Post

जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में परीक्षा और रजिस्ट्रेशन समय से नहीं होने पर छात्र-छात्राओं में दिखी नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d