BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड टीका का पहला डोज सदर अस्पताल व मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिया गया

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
कोविड टीका का पहला डोज सदर अस्पताल व मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिया गया
Share on FacebookShare on Twitter

जिले के कुल 200 कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया जायेगा

देवघर:- देवघर के उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत चल रहे कोविड वैक्सिनेशन को लेकर सदर अस्पताल एवं मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वैक्सिनेशन को लेकर की गई तैयारियों व चल रहे गतिविधियों का जायजा लिया गया. इस दौरान उपायुक्त की उपस्थिति में सदर अस्पताल में कुमार हसमुख (वार्ड ब्वॉय) एवं मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भैरव तांती (सफाई कर्मी), अभिषेक ठाकुर (बीटीटी) को कोविड वैक्सिन का पहला टीका दिया गया. कोविड टीकाकरण के पश्चात उपायुक्त ने कर्मचारियों से बात चीत कर उनका हालचाल जाना व पहले दिन टीका लगवाने की बधाई दी.

इसके अलावे उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सदर अस्पताल व मोहनपुर स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए विभिन्न तैयारियों एवं कोविड वैक्सिन देने की व्यवस्थाओं के अलावा प्रतीक्षालय, ऑब्जरवेशन रूम, सत्यापन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. साथ हीं कोविड वैक्सिन को लेकर प्रतिनियुक्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त ने वैक्सिन दिये जाने के दौरान सतर्कता और विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि जिले में दो जगहों पर कोविड वैक्सिन दिया जा रहा है. पहला सदर अस्पताल जहां 100 लोगों को टीका दिया जायेगा एवं दूसरा मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां 100 लोगों कोविड का टीका दिया जायेगा. इस दौरान सबसे पहले व्यक्ति वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास जाता है. वहां पर उसका सूची में नाम और आइडी चैक की जाती हैं. उसके बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-2 के पास भेजा जाता है. जहां पर उसका नाम विभाग की कोविन एप में चेक किया जाता है और उसके नाम का मिलान किया जाता है. यहां पर वेरीफाई होने के बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-3 के पास भेजा गया. यहां पर उसको वैक्सीन दी जाती है. वैक्सीन के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया. जहां पर वैक्सीन देने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा बैठाया गया, ताकि वैक्सीन के किसी प्रकार के साइड इफेक्ट का पता चल सके. कोई साइड इफेक्ट आता है तो यहां पर एईएफआई रूम की व्यवस्था की गई है. यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसका उपचार किया. उसके बाद भी किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धर्मेन्द्र प्रधान इधर-उधर की बात छोड़े, पेट्रोलियम पदार्थां की कीमत में बढ़ोत्तरी का कारण बताएं-कांग्रेस

Next Post

नक्सली इलाके के 50 युवाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान

Next Post
नक्सली इलाके के 50 युवाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान

नक्सली इलाके के 50 युवाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d