BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवरात्र का चौथा दिन मां दुर्गा के ‘कुष्मांडा’ स्वरूप की  होती है पूजा

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in समाचार
नवरात्र का चौथा दिन मां दुर्गा के ‘कुष्मांडा’ स्वरूप की  होती है पूजा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नवरात्र के चौथे दिन माता दुर्गा की पूजा ‘कुष्मांडा’ के रूप में कीजाती है. अपनी मंद मुस्‍कान द्वारा ‘अण्ड’ यानी ‘ब्रह्मांड’ की उत्‍पत्तिकरने के कारण इस देवी को कुष्मांडा कहा गया.

ऐसा मान्‍यता है कि जब दुनिया नहीं थी, तब इसी देवी ने अपने हास्य से ब्रह्मांड की रचना, इसीलिए इन्‍हें सृष्टि की आदिशक्ति कहा गया. देवी की आठ भुजाएं हैं. इनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्णकलश, चक्र, गदा व जप माला हैं. देवी का वाहन सिंह है. इसलिए इन्हें अष्टभुजा देवी भी कहते हैं.संस्कृत भाषा में कुष्माण्डा को कुम्हड़ कहते हैं और मां कुष्माण्डा को कुम्हड़ा विशेष रूप से प्रिय है. ज्योतिष में मां कुष्माण्डा का संबंध बुध ग्रह से है.

माता के इस रूप का महत्‍व

शांत-संयत होकर, भक्‍ति‍-भाव से माता की पूजा करनी चाहिए. इनकी उपासनासे भक्तों को सभी सिद्धियां व निधियां मिलती हैं. लोग नीरोग होते हैं और आयु व यश में बढ़ोतरी होती है.

ऐसे करें पूजा

देवी को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चूड़ी भी अर्पित करना चाहिए.

देवी योग-ध्यान की देवी भी हैं. देवी का यह स्वरूप अन्नपूर्णा का भी है. उदराग्नि को शांत करती हैं. इसलिए, देवी का मानसिक जाप करें. देवी कवच को पांच बार पढ़ना चाहिए.

माता कुष्मांडा के दिव्य रूप को मालपुए का भोग लगाकर किसी भी दुर्गा मंदिर में ब्राह्मणों को इसका प्रसाद देना चाहिए. इससे माता की कृपा स्वरूप उनके भक्तों को ज्ञान की प्राप्ति होती है, बुद्धि और कौशल का विकास होता है.

मंत्र: या देवि सर्वभूतेषू सृष्टि रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

या

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

मां कुष्मांडा की पूजा के लाभ

मां कूष्मांडा की पूजा से समस्त रोग दूर होते हैं.

मां कूष्मांडा की उपासना करने से आयु, यश और बल बढ़ता है.

मां कूष्मांडा थोड़ी पूजा-पाठ और भक्ति से प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांडू ब्लॉक में आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने किया इंकलाब का ऐलान, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

Next Post

पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो : मुख्यमंत्री रघुवर दास

Next Post
पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो : मुख्यमंत्री रघुवर दास

पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो : मुख्यमंत्री रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d