BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेंढक नीले रंग मे बादल गया , लोग हुए हैरान, जानें क्या है इसके पीछे का राज

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
मेंढक नीले रंग मे बादल गया , लोग हुए हैरान, जानें क्या है इसके पीछे का राज
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटेन : ब्रिटेन  में एक मेंढक 700 सालों में पहली बार रंग बदलकर नीले रंग (Blue Color) का हो गया है. ये मेंढक रंग बदलने वाली प्रजाति के मेंढकों में से आता है. यूरोप भर में व्यापक रूप से मिलने वाले नर मूर मेंढक (Male moor frogs) वसंत के मौके पर नीले रंग के हो गए हैं. ये मेंढक मादा को आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. ब्रिटेन के स्टाफर्डशायर (Staffordshire) के रहने वाले दो लड़कों ने मेंढक के रंग बदलने की तस्वीर को कैमरे में रिकॉर्ड किया है.

हार्वे ट्विट्स और टॉम व्हाइटहर्स्ट नाम के ये दोनों लड़के ब्रीडिंग कंपनी ‘सेल्टिक रेप्टाइल और एम्फीबियन’ को चलाते हैं. इन दोनों ने एक छोटे से बाथ में मिलन करने वाले मेंढकों की आवाज को बजाया. इससे मूर मेंढकों को लगा कि ये लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों से घिर गए हैं और उन्होंने मादा को आकर्षित करने के लिए रंग बदल लिया. इन लड़कों ने कहा कि ये पहली बार है, जब ब्रिटेन में 700 सालों में कोई मेंढक पूरी तरह से नीले रंग में बदल गया है.

सरीसृपों और उभयचरों की प्रजनन आबादी को तैयार करने में जुटे दोनों लड़के

डिपार्टमेंट फॉर एनवायरनमेंट, फूड एंड रूरल अफेयर्स (DEFRA) के बोर्ड मेंबर बेन गोल्डस्मिथ ने हार्वे ट्विट्स और टॉम व्हाइटहर्स्ट को इस प्रोजेक्ट के लिए फंड दिया था. गोल्डस्मिथ ने कहा कि ये दोनों लड़के उत्तरी यूरोप के मूल निवासी रहे सरीसृपों और उभयचरों की प्रजनन आबादी को तैयार कर रहे हैं. ये जीव ब्रिटेन में या तो बेहद ही दुर्लभ हैं या फिर गायब हो गए हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में अब वेटलैंड्स को फिर से तैयार किया जा रहा है. ऐसे में इन प्रजातियों को यहां पर बसाना बहुत ही अच्छा होगा.

विवादों में रहे हैं गोल्डस्मिथ

पिछले साल गोल्डस्मिथ पर समरसेट में अपने खेत पर लाल हिरण और जंगली सूअर छोड़ने का आरोप लगाया गया था, जिससे उनके पड़ोसियों और भूमि को खासा नुकसान पहुंचा था. पर्यावरण सचिव जॉर्ज यूस्टाइस ने बाद में स्वीकार किया कि 39 वर्षीय फाइनेंसर ने जंगली जानवरों को रिहा करने के दिशा-निर्देशों को तोड़ा था. हालांकि, इन विवादों के बाद भी गोल्डस्मिथ की पहचान एक वन्यजीवी के तौर पर होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

न्यूजीलैंड सरकार ने नए कोयला बॉयलरों पर प्रतिबंध लगाकर ख़त्म की अगले चरण की जलवायु कार्रवाई

Next Post

सऊदी के प्राचीन AlUla के संरक्षण और सतत विकास को लेकर बनाया जा रहा मास्टर प्लान

Next Post
सऊदी के प्राचीन AlUla के संरक्षण और सतत विकास को लेकर बनाया जा रहा मास्टर प्लान

सऊदी के प्राचीन AlUla के संरक्षण और सतत विकास को लेकर बनाया जा रहा मास्टर प्लान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d