BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवती ने कुएं में कूदकर दी जान

परिजनों ने खुदकुशी मानने से किया इनकार

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in समाचार
पांच वर्षीय पुत्री का शव बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के निकट  कुएं से एक युवती का शव बरामद किया गया है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है, हालांकि परिजनों ने इसे खुदकुशी मनाने से इनकार किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती काफी दिनों से डिप्रेशन में थी और संभवतः इसी करण उसने अपनी जान दे दी. वहीं परिजनों ने बताया कि 23 वर्षीय युवती दीविता अपने घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. काफी देर तक जब वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर फोन किया. लेकिन युवती ने फोन रिसीव नहीं किया.

इस बीच कुछ लोगों ने जानकारी दी कि संत फ्रांसिस स्कूल के पास एक कुएं में किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है. शव पड़े होने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस के आने पर जब शव को कुएं से निकाला गया तो उसकी पहचान दिविता के रूप में हुई. दिविता गढ़वा मेडिकल कॉलेज से होमेओपेथी की थर्ड ईयर की छात्रा थी.

मृतका की मां आकाशवाणी में कार्यरत है , जबकि पिता चाईबासा में कार्यरत है. मृतक के परिजनों ने इसे खुदकुशी मानने से इनकार किया है क्योंकि सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी तो एकदम ठीक थी ऐसा लग रहा था उसके साथ कोई हादसा नहीं हुआ है . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और तफ्तीश में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुल्हाड़ी से काटकर एक पुलिसकर्मी की हत्या

Next Post

गोल्डेन ब्वाॅय बेच रहा है सब्जी, प्राइवेट कार चलाकर अपना कर्ज चुकाया

Next Post
गोल्डेन ब्वाॅय बेच रहा है सब्जी, प्राइवेट कार चलाकर अपना कर्ज चुकाया

गोल्डेन ब्वाॅय बेच रहा है सब्जी, प्राइवेट कार चलाकर अपना कर्ज चुकाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d