BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कभी इनके इशारे पर चलती थी सरकार, अब खुद कर रहे आदेश का इंतजार

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
कभी इनके इशारे पर चलती थी सरकार, अब खुद कर रहे आदेश का इंतजार

कभी इनके इशारे पर चलती थी सरकार, अब खुद कर रहे आदेश का इंतजार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कभी सरकार इनके इशारे पर चलती थी. पूरा प्रशासनिक तंत्र उनके आदेश पर काम करता था. अब खुद उन्हें सरकार के आदेश का इंतजार है. कई अधिकारियों का आदेश निकल रहा है, पर उनका नाम सूची में नहीं आ रहा है. इस अधिकारी का नाम डॉ सुनील कुमार बर्णवाल हैं. रघुवर सरकार में वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे. उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क व‍िभाग का अत‍िर‍िक्‍त प्रभार भी था.

नई सरकार आते बदला परिदृश्य

सत्ता में नई सरकार के आते ही परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है. बर्णवाल को इस पद से हटाकर कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे ही दिन यानी 30 दिसंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया.

कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

कार्मिक में योगदान दिये करीब एक महीने होने को है. इसके बाद भी बर्णवाल की पोस्टिंग कहीं नहीं की गई है. हालांकि इस बीच अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया. कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया.

वेतन भी नहीं मिलेगा

पदस्थापन की प्रतीक्षा के दौरान बर्णवाल को वेतन भी नहीं मिलेगा. नियम के अनुसार उनके किसी विभाग में योगदान देने के बाद ही वेतन मिल सकेगा. बताया जाता है कि वर्तमान सरकार बर्णवाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाना चाहती है. इसके लिए उनका नाम चुनाव आयोग को भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साढ़े चार वर्षीय बच्ची का अपहरण फिर हत्या, शव बरामद, अपराधी गिरफ्तार

Next Post

तीन माओवादी करेंगे सरेंडर

Next Post
तीन माओवादी करेंगे सरेंडर

तीन माओवादी करेंगे सरेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d