रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को सम्मानित किया.
राजधानी रांची में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने वरिष्ठ मतदाताओं को भी सम्मानित किया. जबकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन को राज्यपाल ने सम्मान दिया. इसी तरह सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव तथा पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल को भी सम्मानित किया.