BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल ने बुरुगुलीकेरा गांव जाकर नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात की, मृतकों के आश्रित परिवारों को दीसांत्वना

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in Uncategorized
राज्यपाल ने बुरुगुलीकेरा गांव जाकर नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात की, मृतकों के आश्रित परिवारों को दीसांत्वना

राज्यपाल ने बुरुगुलीकेरा गांव जाकर नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात की, मृतकों के आश्रित परिवारों को दीसांत्वना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा गांव जाकर मृतकों के आश्रित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और उनका हालचाल जाना. द्रौपदी मुर्मु ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. राजपाल ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से पीड़ितों सहायता उपलब्ध कराने के साथ साथ सुरक्षा दिलाने का निर्देश दिया.

राज्यपाल ने गांव स्थित मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से स्कूल संचालन एवं मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की. स्कूल संचालन को लेकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना.

राज्यपाल ने कहा कि भारत एक सेकुल्यर देश है, यहां हर धर्म के लोग सम्मान के साथ जीते है, यहां पर रहना सभी का मौलिक अधिकार है, आगे ऐसी घटना न घटे, इसके लिए सरकार गांव में हर संभव प्रयास करने को तत्पर है. उन्होंने कहा कि गांव वालों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उपायुक्त ओर पुलिस अधीक्षक समेत जिला स्तर के पदाधिकारी लगातार कैंप कर रहे है.

भयमुक्त एवं तनाव को कम करने के लिए स्थायी पुलिस पिकेट की स्थापना करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए जांच करवायी जा रही है. भविष्य में गरीब भाई-बहनों को सताने एवं इस तरह की दर्दनाक घटना घटित न हो, इसके लिए सतर्कता जरूरी है.

इससे पहले राज्यपाल के लोढ़ाई स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर प्रमंडलीय आयुक्त वीरेंद्र भूषण, उपायुक्त अरवा राजमहल, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन समेत अन्य ने स्वागत किया. वहीं सार्जेंट मेजर मंटू कुमार यादव के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूनानी चिकित्सा पद्धति से होगा निःशुल्क इलाज

Next Post

15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

Next Post
15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d