BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाईकोर्ट ने 2016 में बनी नियोजन नीति को बताया गलत

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in Uncategorized
नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के नियोजन नीति जिसमें 13 जिले को आरक्षित और 11 जिले को गैर आरक्षित रखा गया था उसे चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के फैसले को गलत करार दिया है.

हाइकोर्ट के आदेश के बाद अब झारखंड में वर्ष 2016 में बनी नियोजन नीति लागू नहीं होगी. बताते चलें कि अब तक सरकार की नियोजन नीति में अनुसूचित जिलों में गैर अनुसूचित जिलों के लोगों को नौकरी के लिये अयोग्य माना गया था, जबकि अनुसूचित जिलों के लोग गैर अनुसूचित जिले में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते थे. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब झारखंड के किसी भी जिले का निवासी राज्य के किसी एक जिले से नौकरी के लिए आवेदन दे सकता है.

नियोजन नीति को चुनौती देते हुए प्रार्थी सोनी कुमारी के द्वारा याचिका दायर की गई थी जिसमें कहा गया था कि प्रार्थी गैर अनुसूचित जिले की रहने वाली है और उसने दूसरे जिले में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था लेकिन उनका आवेदन यह कहते हुए रद्द कर दिया गया कि वह गैर अनुसूचित जिले की हैं.

अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि उनमें जो नियुक्ति प्रक्रिया थी, उसको रद्द करते हुए सरकार दोबारा नियुक्ति नीति प्रक्रिया शुरु करे. अदालत ने राज्य सरकार के 18000 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए निकाले गए विज्ञापन को खारिज कर दिया है. हाइकोर्ट की तीन न्यायाधीश जस्टिस एचसी मिश्र,जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस दीपक रोशन की खण्डपीठ ने सर्वसम्मति से यह आदेश पारित किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित

Next Post

HAPPY BIRTHDAY BADMAN: जानें कैसे बने गुलशन ग्रोवर हिंदी सिनेमा के ‘बैडमैन’

Next Post
HAPPY BIRTHDAY BADMAN: जानें कैसे बने गुलशन ग्रोवर हिंदी सिनेमा के ‘बैडमैन’

HAPPY BIRTHDAY BADMAN: जानें कैसे बने गुलशन ग्रोवर हिंदी सिनेमा के 'बैडमैन'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d