BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूजा पर भी पड़ा कोरोना का असर: प्रसाद व भोग का नहीं होगा वितरण, पुष्पांजलि भी नहीं होगी

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
पूजा पर भी पड़ा कोरोना का असर: प्रसाद व भोग का नहीं होगा वितरण, पुष्पांजलि भी नहीं होगी
Share on FacebookShare on Twitter
  • सिंदुर खेला भी संभव नहीं, मां के ऑनलाइन दर्शन की भी हो रही है व्य्वस्था: प्रदीप राय
  • श्रीश्री हरी सभा व दुर्गा बाड़ी समिति ने लिया निर्णय
  • 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दर्शन भी वर्जित

रांची: श्री श्री हरी सभा व दुर्गा पूजा समिति (दुर्गा बाड़ी) अल्बर्ट एक्का चौक, रांची के प्रांगण में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए (सोशल डिस्टेंसिंग) सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आगामी श्री दुर्गा पूजा के निमित्त एक आवश्यक बैठक की गई.

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना वायरस को ध्यामन में रखते हुए पूजोत्सव का आयोजन किया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गयी है उसका अक्षरश: पालन किया जायेगा.

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री दुर्गा बाड़ी के प्रवक्ता प्रदीप राय बाबू ने बताया कि मां दूर्गा की अराधना विधि व शास्त्र सम्मत निष्ठापूर्वक की जायेगी, पर किसी भी तरह का भोग या प्रसाद का वितरण नहीं किया जायेगा.

वहीं, पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर बंद रहेगा, इसलिए 20 अक्टूबर 2020 से 26 अक्टूबर 2020 तक दर्शन भी वर्जित रहेगा. प्रतिमा की ऊंचाई सरकार के निर्देशानुसार तय किया गया है.

वहीं, विजयादशमी के दिन कलश विसर्जन के बाद सिंदूर खेला एवं प्रतिमा विसर्जन के बाद शांति जल का भी लेना संभव नहीं हो पाएगा. आगामी 8 अक्टूबर 2020 से 19 अक्टूबर 2020 तक प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं अपराहन 5:00 बजे से संध्या 7:30 बजे तक दुर्गाबाड़ी खुला रहेगा, जिसमें एक बार में 7(सात) लोगों को प्रवेश करने की अनु‍मति होगी.

इस समयावधि में जो भी श्रद्धालु मंदिर में दुर्गा पूजा निमित्त चंदा देना चाहते हैं, वह दे सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन चंदा, दुर्गा पूजा का चढ़ावा एवं दर्शन करने की व्यवस्था भी की जा रही है. दुर्गा पूजा निमित्त 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 20 तक वस्त्रादि एवं प्रसाद रहित पूजा सामग्री मंदिर परिसर में लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

बिहार विस चुनाव 2020: LJP हुई NDA से अलग

Next Post
बिहार विस चुनाव 2020: LJP हुई NDA से अलग

बिहार विस चुनाव 2020: LJP हुई NDA से अलग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d