जमशेदपुर: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लॉक डाउन है. वही लॉक डाउन में सबसे ज्यादा परेशानी रोजना काम कर परिवार चलाने वाले लोगों को हो रही है. साथ ही वैसे गरीब जो पूरे दिन लोगों से भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते है वैसे लॉक डाउन में लोग सड़क पर नहीं निकल रहे हैं. शहर के सामाजिक संस्था इन गरीबों के लिए रोजाना भोजन सामग्री उपलब्ध करा रही है. शहर के विभिन्न इलाकों में घूम- घूम कर चौक चौराहे गली मोहल्ला और झुग्गी झोपड़ियों में बैठे लॉक डाउन का समर्थन कर रहे गरीबों के बीच भोजन सामग्री के साथ साथ भोजन का वितरण किया जा रहा है.
तीनों वक्त का भोजन इन गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है. शहर की सामाजिक संस्थाएं अब खुलकर सामने आ गई है. इस दौरान संस्था शिव कुमार ने कहा साकची पुलिस की सहयोग से कासीडीह में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री संस्था द्वारा दिया जा रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए लोगों को भोजन समग्रही मुहैया कराया जा रहा है. अब तो इस कोरोना महामारी में दो वक्त की भोजन मिल जाए यही सोचकर लोग अपने घरों के बाहर इन्तेजार लगाए बैठे रहते हैं. हालांकि देर ही सही लोगों तक भोजन पहुंचा में लेकिन सभी संस्था सामने आ रही है.

