गुमला: कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित माडापानी गांव के समीप कल शाम माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे मशीन को आग के हवाले कर दिया.
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भाकपा माओवादियों के नाम एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

