BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना नियंत्रण कक्ष का मुख्य उद्देश्य है त्वरित संपर्क, त्वरित संवाद, त्वरित सलाह, त्वरित प्रक्रिया एवं त्वरित कार्रवाई: प्रधान सचिव

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in समाचार
कोरोना नियंत्रण कक्ष का मुख्य उद्देश्य है त्वरित संपर्क, त्वरित संवाद, त्वरित सलाह, त्वरित प्रक्रिया एवं त्वरित कार्रवाई: प्रधान सचिव

कोरोना नियंत्रण कक्ष का मुख्य उद्देश्य है त्वरित संपर्क, त्वरित संवाद, त्वरित सलाह, त्वरित प्रक्रिया एवं त्वरित कार्रवाई: प्रधान सचिव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी 6संक्रमण को रोकने के लिये राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

उन्होंने सभी उपायुक्तों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कार्य संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वे आज कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से उत्पन्न स्थिति की रोकथाम करने हेतु राज्य सरकार द्वारा सूचना भवन में स्थापित राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में कार्यरत पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे.

डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में लॉक डॉउन होने के वजह से अन्य राज्यों से झारखंड वापस आने वाले लोग कोरोना वायरस से इफेक्टेड भी हो सकते हैं. इसलिए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को लॉक डॉउन किया है. ताकि यह बीमारी अपने तीसरे स्टेज (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) में ना पहुंचे.

उन्होंने कहा कि जो भी लोग बाहर से आए हैं वह होम कोरेंटाइन का सख्ती से पालन करें. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज के टेस्ट हेतु सभी जिलों में सैंपल के कलेक्शन के लिए किट्स उपलब्ध कराये जा चुके है. इस हेतु रांची आने की आवश्यक्ता नहीं है.

Also Read This: लॉकडाउन सराहनीय कदम: जुबेर आलम

प्रधान सचिव ने राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्वरित संपर्क, त्वरित संवाद, त्वरित सलाह, त्वरित प्रक्रिया एवं त्वरित कार्रवाई ही इसकी सफलता का मुख्य आधार है.

अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रणाली में किसी भी स्तर पर प्रतिक्रिया देने अथवा कार्यवाही करने में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हो.

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रशासनिक कार्य के सुविधा की दृष्टि से तथा त्वरित कार्रवाई के लिए पूर्व से कार्यरत टॉल फ्री नं. 181 प्रणाली को कोरोना संबंधी हेल्पलाइन के लिए उपयोग किया जा रहा है.

राज्य नियंत्रण कक्ष में जो भी सूचना प्राप्त होगी उससे संबंधित एक पंजी संधारित की जाएगी तथा उस पंजी में की गई कार्रवाई का भी उल्लेख किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यदि इस संपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत कोई व्यक्ति कोरोना पॉजेटिव पाया जाये तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग संबंधी संपूर्ण कार्रवाई केन्द्रिकृत रूप से मॉनिटर की जाएगी. नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से इस बिन्दु पर समीक्षा करेंगे.

Also Read This: कोरोना के बाद हंता वायरस का प्रकोप, चीन में एक की मौत

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव रमाकांत सिंह, निदेशक राजीव लोचन बख्शी, प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉक डाउन के अनुपालन को लेकर दिखी पुलिस की सख्ती

Next Post

पुलिस के डंडे को भी किया गया सेनिटाइज

Next Post
पुलिस के डंडे को भी किया गया सेनिटाइज

पुलिस के डंडे को भी किया गया सेनिटाइज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d