BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भोपाल पहुंचा कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर, CM शिवराज ने दिया कंधा

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
भोपाल पहुंचा कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर, CM शिवराज ने दिया कंधा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. पूर्व सांसद कैलाश सारंग बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें संबंधित बीमारियां थी, साथ ही उनके शरीर के कई अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे. ऐसे में दो नवंबर को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए भोपाल से मुंबई भेजा गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. अब मुंबई से उनका पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश लाया गया.

सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह जब भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा, तो सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वहां पर मौजूद थे. उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उसे वाहन में रखा. अब बीजेपी कार्यालय में उनके शुभचितंक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे. यहां श्रद्धांजलि देने के बाद दोपहर 3.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां सायं चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ऐसा रहा राजनीतिक करियर

कैलाश सारंग मध्य प्रदेश में बीजेपी के सबसे पुराने और प्रभावी नेताओं में शामिल रहे हैं. 60 और 70 से दशक में वो पहले जनसंघ के साथ जुड़ गए और फिर बीजेपी के साथ रहे. जनसंघ में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ राजनीति की. कैलाश सारंग ने नरेंद्र मोदी के उभार के बाद उन पर ‘नरेंद्र से नरेंद्र’ शीर्षक से किताब भी लिखी. कैलाश सारंग के बेटे विश्वास सारंग भी बीजेपी के नेता हैं और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं. विश्वास सारंग राज्य की नरेला विधानसभा से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं.

https://bnnbharat.com/rajesh-shukla-wishes/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थापना दिवस पर राजेश शुक्ल ने राज्यपाल, सीएम और राज्य के लोगों की दी शुभकामनाएं

Next Post

BJP ने बेईमानी से महागठबंधन को हराया: अखिलेश यादव

Next Post
BJP ने आपसी भाईचारे में घोला जहर: अखिलेश यादव

BJP ने बेईमानी से महागठबंधन को हराया: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d