उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्दी ही प्रदेश में साइकिल यात्रा करेंगे. अखिलेश यादव उन सभी प्रोजेक्ट्स पर जाएंगे, जो उनके कार्यकाल में शुरू कराए गए थे. अब उनका सूरत-ए-हाल क्या है. उसके बारे में जानकारी करेंगे.
अखिलेश यादव की इस साइकिल यात्रा का मकसद राज्य की जनता को यह बताने का हो सकता है कि उन्होंने जो प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे. आज तक उन्हें यह सरकार पूरे नहीं कर पाई है. नए प्रोजेक्ट्स की बात ही निराली है. इसके बाद वो राज्य की जनता को यह बताने की स्थिति में होंगे कि उनका कार्यकाल इस सरकार के कार्यकाल से कितना बेहतर था.
इसके पहले नए साल के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का नया सवेरा तभी आएगा, जब बीजेपी की सरकार बदल जाएगी.
यह सरकार संविधान का भी सम्मान नहीं करती है. अभी तीन वर्ष भी नहीं हुए कि बीजेपी के प्रति जनता का भरोसा उठ गया है. जनविश्वास तोड़ने के कारण बीजेपी को 2022 में सत्ता से हटना पड़ेगा.
अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान में किसी के प्रति भेदभाव नहीं है, जबकि यह सरकार भेदभाव कर रही है. बीजेपी न हिंदू धर्म को जानती है और न उसे मानती है.
भाजपा सरकार ने समाज को बांटने और लोगों को परेशान करने का ही काम किया है. देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है. रोजगार है नहीं, किसानों का भविष्य अधर में है.

