BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, घर-घर जाकर लगा रहे जोर

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
थम गया चुनाव प्रचार का शोर, घर-घर जाकर लगा रहे जोर

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, घर-घर जाकर लगा रहे जोर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के पांचवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम को थम गया. पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे.

मतदाता 237 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. मतदान को लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को कलस्टर पर भेजने का काम शुरू हो गया है. अधिकांश मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने का काम गुरुवार देर शाम तक पूरा कर लिया जाएगा.

आज चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क में जुट गये है.

अंतिम चरण के चुनाव में संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों के 16 निर्वाचन क्षेत्रों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा शामिल हैं.

इनमें से 11 विधानसभा सीटों राजमहल, पाकुड़, नाला, दुमका, जामताड़ा, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

इस चरण में 1626 अति संवेदनशील और 1831 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 41 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गयी. इनमें 275 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल भी शामिल है.

इस चरण में दुमका और बरहेट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और भाजपा प्रत्याशी सह मंत्री डॉ लुईस मरांडी, पाकुड़ से कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, महेशपुर से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह झामुमो प्रत्याशी स्टीफन सोरेन, शिकारीपाड़ा से पूर्व मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन, पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी प्रदीप यादव, सारठ में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री रणधीर सिंह, बोरियो में भाजपा के बागी नेता और आजसू पार्टी प्रत्याशी ताला मरांडी के भाग्य का फैसला होना है.

कितने प्रत्याशी, कहां से हैं चुनावी मैदान में-

  • राजमहल से 23
  • बोरियो से 12
  • बरहेट से 12
  • लिट्टीपाड़ा से 11
  • पाकुड़ से 11
  • महेशपुर से 12
  • शिकारीपाड़ा से 13
  • नाला से 16
  • जामताड़ा से 13
  • दुमका से 13
  • जामा से 15
  • जरमुंडी से 26
  • सारठ से 21
  • पोडैयाहाट से 8
  • गोड्डा से 14 और
  • महगामा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहर किनारे गंदगी करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Next Post

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

Next Post
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d