BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पायलट ने खड़े किए हाथ तो ‘यात्री’ ने उड़ाया विमान

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
पायलट ने खड़े किए हाथ तो ‘यात्री’ ने उड़ाया विमान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पुणे से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का स्टेयरिंग पायलट के बजाय एक यात्री ने संभालकर उसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सकुशल उतारा.

जी नहीं, पायलट के साथ किसी तरह का हादसा नहीं हुआ था, बल्कि शनिवार को हुई इस घटना के पीछे दिल्ली एयरपोर्ट पर घनी धुंध के कारण बन गई कम दृश्यता की परिस्थितियां जिम्मेदार थीं.

विमान संभाल रहे पायलट को इन परिस्थितियों का पर्याप्त अनुभव नहीं होने के कारण एयरलाइंस ने जिस यात्री से विमान संभालने का आग्रह किया था, वह भी एक पायलट हैं और इस तरह की परिस्थितियों में विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित होने के साथ ही पर्याप्त अनुभवी भी थे.

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6571 ने शनिवार की सुबह पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. यात्रियों के पुणे एयरपोर्ट पर विमान में बैठने के दौरान ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सीजन का पहला कोहरा फैलने की सूचना एयरलाइंस प्रबंधन को मिली. बताया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने के लिए बेहद कम दृश्यता की स्थिति है और इन परिस्थितियों में कैट-3बी का प्रशिक्षण ले चुके पायलट को ही विमान उड़ाना चाहिए. लेकिन फ्लाइट के एक पायलट के पास यह प्रशिक्षण नहीं था.

सूत्रों का कहना है कि इसी फ्लाइट से इंडिगो के एक अन्य कैप्टन अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद दिल्ली में अपने घर लौट रहे थे. इन कैप्टन के पास कैट-3बी प्रशिक्षण और कोहरे में विमान उड़ाने का पर्याप्त अनुभव था. इस कारण यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए एयरलाइंस प्रबंधन ने इस यात्री पायलट से ही विमान उड़ाने का आग्रह किया. इसक बाद ही विमान उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच पाया. एयरलाइंस की तरफ से इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवन एवं शिक्षा की लचर व्यवस्था को देखकर आया हूं चुनावी मैदान में : कांग्रेस

Next Post

पति को जिताने के लिए प्रचार में उतरी है पांच प्रत्याशी की पत्नियां

Next Post
पति को जिताने के लिए प्रचार में उतरी है पांच प्रत्याशी की पत्नियां

पति को जिताने के लिए प्रचार में उतरी है पांच प्रत्याशी की पत्नियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d