BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस्ती पुलिस का दारोगा ही निकला लुटेरों का सरगना

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
बस्ती पुलिस का दारोगा ही निकला लुटेरों का सरगना
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

गोरखपुर:- गोरखपुर बस्ती पुलिस का दारोगा ही निकला लुटेरों का सरगना, साथ के दो सिपाहियों के साथ कर रहा था लूट बस्‍ती जिले में तैनात दारोगा व सिपाहियों ने महराजगंज जिले के रहने वाले सर्राफ व उनके मुनीम से लूट की थी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व सर्विलांस की मदद से गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार की सुबह दारोगा समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल हुई बोलेरो, लूटी गई रकम व गहने बरामद हुए हैं. वारदात में शामिल एक अन्‍य सिपाही की तलाश चल रही है. सभी आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. दो मुखबीरों को महाराजगंज से पकड़ा गया है महराजगंज जिले के निचलौल के निवासी सराफा कारोबारी तारकेश्वर वर्मा के भाई दीपक और दूसरे कारोबारी गौतम वर्मा के कर्मचारी रामू वर्मा बुधवार को गहनों की खरीददारी करने बस से लखनऊ जा रहे थे. दीपक के पास 11.10 लाख रुपये नकद व करीब पांच लाख रुपये का सोना व रामू के पास 6 लाख रुपये नकद व करीब 8 लाख रुपये सोना जेवरात गलाकर तैयार किया गया सोना था. दोनों एक ही बैग में रुपये व सोना लेकर जा रहे थे.

गोरखपुर में रेलवे बस स्‍टेशन पर वर्दीधारी दारोगा व दो सिपाहियों ने उन्‍हें पकड़ लिया. तस्‍करी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कार्मल स्कूल की तरफ ले गए पूछताछ करने के बहाने वहां से टेंपों में बैठाकर नौसढ़ ले गए. जहां पिटाई करने के बाद गहने व रुपये से भरा बैग छीन लिया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व नौसढ़ चौकी प्रभारी बदमाशों की तलाश में थे. रेलवे बस स्‍टेशन, कार्मल रोड, नौसढ़ व सहजनवां में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में मिले फुटेज के आधार पर टीम बस्‍ती पहुंची सर्विलांस की मदद से पुरानी बस्‍ती थाने पहुंच घटना में इस्‍तेमाल बोलेरो के साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले दारोगा व दो सिपाहियों को दबोच लिया.

दीपक व रामू ने फोटो देखकर वारदात को अंजाम देने वाले दारोगा व सिपाहियों को पहचान लिया. आरोपितों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्‍होंने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि लूट करने वाले तक पुलिस पहुंच गई है. जल्‍द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

महाराजगंज के निचलौल से मुखबिरी करने वाले दो युवक उठाए गए

महराजगंज महराजगंज के निचलौल के दो सराफा कारोबारियों से बुधवार को गोरखपुर में हुई जेवर व नगदी की लूट के मामले में निचलौल से भी दो युवकों को पुलिस ने उठाया है. निचलौल कस्बा व इटहिया गांव के इन दोनों युवकों पर लूट के शिकार दोनों कारोबारियों का सटीक लोकेशन की सूचना देने का आरोप है गोरखपुर में लूटकांड का खुलासा होने के बाद वहां से आई पुलिस टीम इन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. निचलौल कस्बा के आजादनगर निवासी सराफा दीपक वर्मा व बगल के गांव खोन्हौली निवासी रामू वर्मा नए जेवर की खरीद व पुराने जेवर को बेचने के लिए बुधवार को लखनऊ जा रहे थे. इसी बीच नौसड़ में दोनों लूट के शिकार हो गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखपुर जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की कुव्यवस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Next Post

रांची की रोशनी – सोलर लैंप की सेल

Next Post
रांची की रोशनी – सोलर लैंप की सेल

रांची की रोशनी - सोलर लैंप की सेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d