रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर दिनेशउरांव ने बताया कि मॉनसून सत्र के लिए 403 प्रश्नों की सूचनायें सभा सचिवालय को प्राप्त हुई। इनमे 303 प्रश्न स्वीकृत किये गये। इन स्वीकृत प्रश्नों में अल्पसूचित प्रश्नों की संख्या 82 थी जबकि तारांकित प्रश्नों की संख्या 211 और अतारांकित प्रश्नों की संख्या 37 थी। इनमें एक अल्पसूचित प्रश्न और नौ तारांकित प्रश्नों के ही जवाब दिए गए।
विभागों से 290 प्रश्नों के लिखित जवाब मिले
स्पीकर ने बताया कि 290 प्रश्नों के लिखित जवाब विभिन्न विभागों से प्राप्त हुए। शेष 40 प्रश्नों का जवाब विभाग से आना बाकी है। इस सत्र के लिए कुल 25 निवेदन की सूचनाएं स्वीकृत की गईं। शून्य काल की 114 सूचनाएं प्राप्त हुईं। गैर सरकारी संकल्प की 31 सूचनाएं मिली। 20 ध्यानाकर्षण की सूचनाओं में से 16 पर सरकार का वक्त्वय प्राप्त हुआ। ध्यानाकर्षण सूचना पर सभा की एक विषेष समिति भी गठित की गयी। पांच दिनों तक चले इस सत्र में चालू वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट समेत कई राजकीय विधेयकों को मंजूरी मिली। स्पीकर दिनेश उरांव ने अपने समापन भाषण में करगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।

