नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने राज्य में नेहरु-गांधी परिवार से जुड़ी सम्पत्तियों के जांच के आदेश दिए हैं. सरकार ने यह काम शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग को दिया है. विभाग को पता लगाना है कि राज्य में नेहरु-गांधी परिवार से जुड़ी ऐसी कितनी अवैध सम्पत्तियां है. जो इन संस्थानों ने गलत तरीके से इकट्ठा की हो.
पहले से चल रही थी जा्ंच
बता दें सरकार की जांच के केंद्र में राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट जैसी बड़ी संस्थाए होगी. जिन से जुड़ी सम्पत्तियों की जांच यह केंद्र करेगा. बता प्रदेश से कुछ सम्पत्तियों की जांच पहले से चल रही है.
केंद्र सरकार ने दिए जांच के आदेश
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार को यह आदेश केंद्र सरकार की तरफ से मिला है, दरअसल कुछ दिनों पहले गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर लगे भष्ट्राचार के आरोपों के बाद पूरे देश में इस ट्रस्ट से जुड़ी सम्पत्तियों की जांच के आदेश दिए थे.

