BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाज के सुरक्षा प्रहरियों को अपराधियों व नक्सलियों से नहीं है डर

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
ISIS आतंकियों का आतंक, एक ही गांव के 50 लोगों के किए टुकड़े-टुकड़े, महिलाओं को ले गए साथ
Share on FacebookShare on Twitter

बस खौफ है तो सिर्फ अपने आवासीय भवनों की जर्जर अवस्था से

चतरा: जिस विभाग को समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसी विभाग के कर्मचारी हर समय मौत के साए में जीने को मजबूर है. जी हां हम बात कर रहे हैं चतरा जिले के सिमरिया थाने की जहां पुलिसकर्मियों को मिले आवासों की स्थिति इतनी खराब है कि अब तो खुद खाकी कहने लगी है कि हम लोग खौफ के साए में रहते हैं.

हालांकि इसके बाद भी विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों को इन जर्जर आवासों से निजात दिलाने की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है. इस भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हुई है. यहां बारिश में छत से पानी भी गिरता रहता है. कीड़े मकोड़े निकलना तो आम बात है, फिर भी लोगों की सुरक्षा करने वाले इस छत के नीचे रहने को मजबूर है.

वहीं कई ऐसे आवास है जहां पर सालों से मेंटेनेंस और पुताई नहीं कराई गई. सिमरिया थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को एक लंबे समय से आवासों की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवास बने ही नहीं है. आवास कि स्थिति इतनी खराब है कि वो भी किसी भी दिन धराशायी हो सकते है. विभाग के द्वारा इन आवासों की मरम्मत को लेकर कभी प्रयास नहीं किए गए. इनमें बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव हैं.

हालांकि, सिमरिया थाने में रहने वाले जवान इस संदर्भ में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से हिचकिचाते हैं और वही दबी जुबान से बताते है कि उन्हें नक्सलियों और अपराधियों से कोई भय नहीं लगता. डर लगता है तो सिर्फ इस जर्जर भवन से. जर्जर भवन के बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है.

इधर, सिमरिया के एक समाजसेवी आलोक रंजन ने भी पूरे मामले पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से इनकी समस्या पर अविलंब ध्यान देने की बात कही. वहीं दूसरी ओर चतरा एसपी ऋषभ झा ने बताया कि इस संबंध में विभाग के पास प्रपोजल भेजा गया है. कहा कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-कार में भीषण टक्कर, 5 की मौत,

Next Post

धान अधिप्राप्ति केंद्र के न खुलने से किसानों में मायूसी

Next Post
धान अधिप्राप्ति केंद्र के न खुलने से किसानों में मायूसी

धान अधिप्राप्ति केंद्र के न खुलने से किसानों में मायूसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d