BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आफत का है धुआं….

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
आफत का है धुआं….
Share on FacebookShare on Twitter

आफत का है धुआं….

 

आफत का है धुआं धुंआ ही,

तनिक धुंधलका छटा नही|

रुक तू क्षण भर,

कुछ देर तू ठहर,

अभी अंधेरा हटा नही |

गर्जन,तर्जन भरी है आंधी,

कैसी उठती झकोर यहां,

तूफान भयंकर और सहमा सा,

आदमी चहुंओर यहां |

लगता लम्हा-लम्हा भारी,

सर से खतरा घटा नही,

रुक तू क्षण भर,

कुछ देर तू ठहर,

अभी अंधेरा हटा नही |

आशाओं के दीपक धर दे,

अब निराशा की खाई में,

त्याग शोणित पद चिन्हों को,

पीछे छूटी परछाई में |

घना अंधेरा कायम कुछ पल,

पूरब में पौ फटा नही |

रुक तू क्षण भर,

कुछ देर तू ठहर,

अभी अंधेरा हटा नही |

विध्वंस थमेगा,सृजन चलेगा,

मधुऋतु भी आएगी,

घुटन भरी अब तक की जो थी,

वह काली रात भी जाएगी |

रश्मि पूंज का आसमान से,

अभी स्वर्णरथ छूटा नही |

रुक तू क्षण भर,

कुछ देर तू ठहर,

अभी अंधेरा हटा नही |

रचनाकार-राजेन्द्र मेश्राम “नील”
चांगोटोला,बालाघाट (मध्यप्रदेश)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नई दिल्ली से धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 1233 प्रवासी कामगार पहुंचे घर

Next Post

न अच्छा आदमी हूँ मैं, न अच्छी बात करता हूँ

Next Post
न अच्छा आदमी हूँ मैं, न अच्छी बात करता हूँ

न अच्छा आदमी हूँ मैं, न अच्छी बात करता हूँ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d