धनबाद: धनबाद के 89 सहित झारखंड विभिन्न जिलों के 1233 श्रमिकों को लेकर नई दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) से विशेष ट्रेन संख्या 04020 बुधवार को रात 20.45 बजे धनबाद पहुंची. विशेष ट्रेन में धनबाद, पलामू, गोड्डा, बोकारो सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1233 श्रमिक धनबाद पहुंचे.
श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई. सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया. फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया.
उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर नई दिल्ली से आने वाले धनबाद के 89 श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा.
यहां के पहुंचे प्रवासी श्रमिक
धनबाद के 89, हजारीबाग के 29, बोकारो के 101, चतरा 26, देवघर के 55, दुमका के 14, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 155, जामताड़ा के 1, कोडरमा के 36, पलामू के 255, रांची के 24, पूर्वी सिंहभूम के 2, गढ़वा के 66, गुमला के 23, रामगढ़ के 32, लातेहार के 21, पाकुड़ का एक, साहेबगंज के 4, पश्चिम सिंहभूम के 23, सुंदरगढ़ उड़िसा का एक व अन्य 232 श्रमिक धनबाद पहुंचे.
प्रवासी श्रमिकों को संबंधित जिले में भेजने के लिए 47 वाहनों का किया गया प्रबंध