BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान एवं डाक कर्मी के बेटों ने किया कमाल, एक बना BDO तो दूसरा वित्त विभाग में अधिकारी

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
किसान एवं डाक कर्मी के बेटों ने किया कमाल, एक बना BDO तो दूसरा वित्त विभाग में अधिकारी

किसान एवं डाक कर्मी के बेटों ने किया कमाल, एक बना BDO तो दूसरा वित्त विभाग में अधिकारी

Share on FacebookShare on Twitter

प्रिंस वर्मा, 

  • अनिल कुमार बना बीडीओ व धनंजय प्रकाश को मिला वित्त विभाग

  • जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी

रामगढ़ (चितरपुर): मेहनत रंग जरूर लाता हैं. यदि मेहनत पूरी ईमानदारी और लगन के साथ किया जाये. आप चाहे अमीर हो या गरीब हो, सफल होने के लिए ये मायने नहीं रखता. सफलता उसी को मिलती हैं जो मेहनत करता है.  जी हां, ये वाक्या सही हैं.

चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना गांव के रहने वाले अनिल कुमार एवं धनंजय प्रकाश का चयन छठीं जेपीएससी में हो गया हैं. दोनों काफी गरीब परिवार से आते हैं. जेपीएससी में सफलता हासिल करने वाले अनिल कुमार बीडीओ बने और धनंजय प्रकाश का चयन वित्त विभाग में अधिकारी के रूप में हुआ है.

जेपीएससी में दोंनो युवकों के सफलता के बाद गांव में हर्ष का माहौल हैं. लोगों का कहना हैं कि बोरोबिंग पंचायत में दोनों युवकों के जेपीएससी होने से पंचायत का नाम पूरा झारखंड में रोशन हुआ है.

बता दें कि अनिल कुमार के पिता पेशे से किसान हैं और खेती का काम करते हैं. वहीं धनंजय प्रकाश के पिता अनुबंध में डाक कर्मी थे. जो अभी सेवानिवृत्त हो गए हैं. दोनों काफी गरीब परिवार से आते हैं.

हर तरह से बेहतर हैं बोरोबिंग पंचायत

बोरोबिंग पंचायत हर तरह से बेहतर हैं. चाहे कृषि की बात हो या शिक्षा की बात. हर तरह से यह पंचायत जिला में अलग पहचान बनाये रखा है. बोरोबिंग पंचायत से अभी तक 2 बीडीओ 1 वित्त विभाग के अधिकारी और 2 इंस्पेक्टर हैं.  इस पंचायत से दो विधायक भी बने है.

दोनों विधायक गोमिया विधानसभा का नेतृत्व किये हैं. पहला विधायक योगेंद्र महतो बने हैं तो दूसरा उनकी ही पत्नी बबिता देवी बनी है. बोरोबिंग पंचायत कृषि के मामले में भी एक अलग पहचान रखता है. कांग्रेस नेता सुधीर मंगलेश ने जेपीएससी में सफलता हासिल करने वाले दोनों छात्रों को बधाई दी है.

पूर्व विधायक ने मिठाई खिलाकर एवं शॉल ओढ़ाकर दी बधाई

गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने जेपीएससी में सफल होने वाले धनंजय प्रकाश एवं अनिल कुमार के बड़े भाई मनोज महतो को मिठाई खिलाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है. पूर्व विधायक ने जेपीएससी में सफलता हासिल करने वाले दोनो युवकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं.

पूरे ईमानदारी के साथ करे राज्य के सेवा: सुनीता चौधरी

रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी ने जेपीएससी में सफलता हासिल करने वाले दोनों युवकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं. चौधरी ने कहा कि राज्य सेवा पूरे ईमानदारी से करें ताकि राज्य का विकास हो सके. उन्होंने दूसरे छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं.

देश व समाज की सेवा करना मकसद: अनिल

जेपीएससी में सफलता हासिल करने वाले छोटकीपोना निवासी अनिल कुमार महतो ने कहा कि देश व समाज की सेवा करना ही मेरा  मकसद है. इसी को लेकर मैंने तैयारी की और सफलता हासिल किया. बीडीओ बनकर मैं अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने का प्रयास करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि मेरी इस सफलता के लिए पूरे परिवार का योगदान सराहनीय रहा. लेकिन बड़े भाई मनोज महतो के प्रोत्साहन से यह सफलता प्राप्त करने में सफल रहा.

गरीबों की सेवा करना ही होगी पहली प्राथमिकता: धनंजय

जेपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले छोटकीपोना निवासी धनंजय प्रकाश ने कहा कि मैंने काफी गरीबी देखी है. गरीब होने के कारण मैं उनका दर्द समझ सकता हूं. इसलिए मेरी पहली प्राथमिकता गरीबों की सेवा करना ही होगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं काफी खुश हूं कि मैंने सफलता प्राप्त किया हूं.

मेरी सफलता में मेरे परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा है. लेकिन मेरे गोतिया भाई प्रवीण प्रकाश से मैं ज्यादा प्रभावित था. क्योंकि उन्होंने जेपीएससी की दूसरी परीक्षा में सफलता हासिल कर बीडीओ बनने का गौरव प्राप्त किये थे. उन्हीं से प्रेरणा पाकर मैंने भी सफलता हासिल करने में सफल रहा हूं.

गांव के दो बच्चों की सफलता पर बधाई: योगेंद्र

गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने छोटकीपोना गांव से दो बच्चों के सफलता पर कहा कि मेरी ओर से उन दोनों बच्चों को बहुत बहुत बधाई. काफी अच्छा लगा जब हमारे गांव से दो बच्चों ने जेपीएससी में सफलता हासिल किया.

उन्होंने आगे कहा कि हमारा गांव शुरू से ही पढ़ाई के क्षेत्र में अग्रणी रहा है. हेमंत सोरेन की सरकार ने पारदर्शी तरीके से रिजल्ट की घोषणा की. जिसके कारण ज्यादातर स्थानीय लोगों ने ही सफलता प्राप्त करने में सफल हुए हैं. इसके लिए  झारखंड सरकार बधाई के पात्र हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन: समस्याओं के समाधान हेतु राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष (181) कर रहा है त्वरित कार्रवाई

Next Post

बिग ब्रेकिंग: झारखंड से 4 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, राज्य में अब कुल संख्या हुई 49

Next Post
बिग ब्रेकिंग: झारखंड से 4 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, राज्य में अब कुल संख्या हुई 49

बिग ब्रेकिंग: झारखंड से 4 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, राज्य में अब कुल संख्या हुई 49

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d