Ranchi:- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ई मेल भेजकर हिंदुओ के महापर्व छठ मनाने से संवंधित सरकारी दिशानिर्देश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.
शुक्ल ने मुख्यमंत्री को भेजे ई मेल में लिखा है कि चार दिवसीय चलने वाले इस महापर्व में पूरे भारत और विश्व के बिभिन्न देशो से लोंग झारखंड और बिहार में छठ पूजा करने आते है. गरीब से गरीब और अमीर से अमीर इस महापर्व को मनाते है इसमें नदी, पोखरा, तालाब का ख़ास महत्व है,नहाय खाय के दिन से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ साथ दूसरे दिन प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है, इसलिए राज्य सरकार को अपने आदेश पर पुनर्विचार कर सामाजिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के साथ छठ पूजा के लिए तालाब, पोखरा, और नदी के किनारे भगवान भाष्कर को अर्ध्य दान करने की अनुमति प्रदान करना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस नही पहुचे.

