BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 746 अंक लुढ़का

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में करीब 337 अंकों की गिरावट दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 746.22 अंक यानी 1.50 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 48878.54 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.45 अंक (1.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 14371.90 के स्तर पर बंद हुआ. 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया. आगामी केंद्रीय बजट से बाजार प्रभावित होगा. ज्यादातर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा. इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, इचर मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए. इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Next Post

दावा… 20 फीसदी लोग नहीं चाहते कोरोना वैक्सीन लगवाना

Next Post
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…

दावा... 20 फीसदी लोग नहीं चाहते कोरोना वैक्सीन लगवाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d