BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी के जोर और वैश्विक बाजारों की तेजी के दम पर शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला. इसी तरह एनएसई निफ्टी 12 हजार अंक के पार कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 404.42 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 40,948.79 पर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (NSE Nifty) भी 113.55 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 12,010.35 पर था.

इन शेयरों में आई बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहा. इसके बाद एचडीएफसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाइटन, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा.

इन शेयरों में आई गिरावट

हालांकि दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और टीसीएस के शेयर गिरावट में चल रहे थे.

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 112.77 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 40,544.37 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई का निफ्टी भी 23.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,896.80 पर पहुंच गया था. शेयर बाजारों के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,585.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (संस्थागत व्यवसाय) अर्जुन यश महाजन के मुताबिक, भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ मजबूती में दिख रहे हैं. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई अब तक बाजार के लिये अच्छी रही है. हम उम्मीद करते हैं कि निफ्टी 11,900-12,000 के दायरे में रहेगा. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वाहन और वित्त क्षेत्र के शेयर निवेशकों के आकर्षण में बने रहेंगे.

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में था. चीन का शंघाई कंपोजिट में गिरावट में था. इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानसिक और शारीरिक रूप से थक गए हैं नीतीश: तेजस्वी यादव

Next Post

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d