BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्थलगड़़ी का जिन्न फिर बोतल से बाहर निकला, हाईकोर्ट के निकट पत्थर गाड़ने की कोशिश

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
पत्थलगड़़ी का जिन्न फिर बोतल से बाहर निकला, हाईकोर्ट के निकट पत्थर गाड़ने की कोशिश
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस कर्मियों ने पत्थलगड़़ी करने आये करीब 200 आदिवासियों को समझा कर लौटाया

रांची:- झारखंड में पत्थलगड़ी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल गया. करीब 200 पत्थलगड़ी समर्थक सोमवार को अचानक राजधानी रांची के हाईकोर्ट भवन के निकट   आ पहुंचे.

राज्य के सिमडेगा,खूंटी, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले से करीब 200 की संख्या में पत्थलगड़ी समर्थक पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित हाईकोर्ट के पास जमा होने लगे. लोगों की भीड़ जुड़ते देख पुलिस-प्रशासन भी तत्काल सक्रिय हो गयी. पत्थलगड़ी समर्थक अपने साथ पत्थर की शिलापट्ट लेकर आये थे, जिसमें उनके संवैधानिक अधिकारों की बात लिखी गयी थी. परंतु मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझा कर वापस वापस भेज दिया.

पत्थलगड़ी करने आये लोगों ने खुद को  कुडुख नेशनल काउंसिल नामक संगठन के सदस्य बताया. काउंसिल के सदस्य धनेश्वर टोप्पो ने कहा कि आदिवासियों को संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत आदिवासी प्र शासन और नियंत्रण का अधिकार राष्ट्रपति द्वारा दिया गया है.  साथ में संविधान आदेश -229 भी है, जो प्रधानमंत्री, लोकसभा, विधानसभा, उच्चतम कोर्ट और राज्यपाल से भी बड़ा अधिकार क्षेत्र है.  इसे काटने की क्षमता, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को भी नहीं है. इसे 71 सालों से छिपाकर रखा गया था, जिसका पर्दाफाश हो चुका है.  काउंसिल सद्स्यों ने कल राज्यपाल से मुलाकात करने की बात कही है. समर्थकों ने बताया कि अगर बात नहीं बनी तो जल्द ही 50 हजार लोग राजधानी में आकर प्रदर्शन करेंगे. 

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्थलगड़ी की दर्जनों घटनाएं हुई थी. इस मामले में पूर्ववर्ती सरकार में देशद्रोह के कई मामले दर्ज किये गये थे और करीब दस हजार लोगों को आरोपी बनाया गया था. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में ही इन मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवरस्पीड बन रही है मौत की बड़ी वजह, विराम आवश्यक-हेमंत

Next Post

कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d