BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नियम नहीं मानने वालों पर प्रशासन की सख्ती, बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने पर दुकानों को किया गया सील

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
नियम नहीं मानने वालों पर प्रशासन की सख्ती, बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने पर दुकानों को किया गया सील

नियम नहीं मानने वालों पर प्रशासन की सख्ती, बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने पर दुकानों को किया गया सील

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ : कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं.
इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रामगढ़ के सुभाष चौक से चट्टी बाजार तक फ्लैग मार्च किया.
फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी को कोरोना से बचाव हेतु जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुभाष चौक से लोहार टोला होते हुए चट्टी बाजार तक रास्ते में पड़ने वाली दुकानों के दुकानदारों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देश का अनुपालन करने एवं किसी ग्राहक के बिना मास्क लगाए दुकान में आने पर उसे दुकान के अंदर ना आने देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने एवं चेहरे को ढक कर ही घर से बाहर निकलने की बात कही। इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अन्य किसी भी व्यक्ति से कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाए रखने की भी जानकारी सभी को दी गई।
फ्लैग मार्च के बाद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने नईसराय, रांची रोड, चितरपुर, गोला सहित अन्य क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर कोरोना से बचाव हेतु जारी प्रोटोकॉल के शत प्रतिशत अनुपालन हेतु निरीक्षण किया एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
दो दुकानों को किया गया सील
फ्लैग मार्च एवं निरीक्षण के दौरान लोहार टोला एवं नईसराय स्थित एक- एक दुकान को बिना मास्क लगाए ग्राहकों के दुकान में आने पर उन्हें दुकान के अंदर आने की अनुमति देना एवं सामान देने का दोषी पाया गया। जिसके बाद उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।
उक्त अवसर पर सरजेंट मेजर मंशु गोप, एसडीपीओ रामगढ़ अनुज उरांव,थाना प्रभारी रामगढ़ विद्या शंकर , ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डालटनगंज में कन्टेनमेंट जोन को किया गया सील, लोगों का लिया जा रहा सैंपल

Next Post

जमशेदपुर  में हार्डकोर नक्सली ने पत्नी के साथ किया सरेंडर 

Next Post
जमशेदपुर  में हार्डकोर नक्सली ने पत्नी के साथ किया सरेंडर 

जमशेदपुर  में हार्डकोर नक्सली ने पत्नी के साथ किया सरेंडर 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d