BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आगामी विधान सभा चुनाव की सफलता निर्भर करता है सभी पदाधिकारियों के कार्य क्षमता पर : जिशान कमर

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
आगामी विधान सभा चुनाव की सफलता निर्भर करता है सभी पदाधिकारियों के कार्य क्षमता पर : जिशान कमर

The success of the upcoming Vidhan Sabha elections depends on the efficiency of all office-bearers: Jishan Kamar

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: आगामी विधान सभा चुनाव 2019 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त कमर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से बारी-बारी प्रखंडवार रिर्पोट की समीक्षा की एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम के तहत सभी कार्य करने की बात कही.

उपायुक्त कमर ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की सफलता आप सभी पदाधिकारियों के कार्य क्षमता पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के कार्य को पूरी सजगता के साथ करें. साथ ही जो समय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है उसे समय पर पूरा करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य में थोड़ी से भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक के दौरान विधान सभा चुनाव को लेकर बनाए जाने वाले बूथ, सेक्टर एवं कलस्टर का निर्माण जिले के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने दिब्यांग मतदाताओं की पहचान करने, बूथ एवं कलस्टर पर सभी सुविधा सुनिश्चित करने एवं मतदान के दौरान मतदान कर्मियों को बूथ पर जाने से पूर्व आवागमन के साधन का सत्यापन करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त कमर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से बूथ, कलस्टर एवं सेक्टर का सत्यापन करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान उपायुक्त कमर ने ऐसे बूथ जहां लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम था वैसे बूथों पर मतदान की कमी के कारण जानने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्देशित किया. बैठक में रूट चार्ट, इवीएम, वीवीपैट माइक्रो प्लान, बेस कैंप में व्यवस्था समेत अन्य कई मुद्दों पर पदाधिकारियों को निर्देशित किया. एसपी प्रशांत आनंद ने विधान सभा चुनाव को लेकर सुरक्षा को लेकर पूरी प्लानिंग करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर बनाएं एवं सुरक्षा मुहैया करवाने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए.

बैठक में मतदान के पूर्व कलस्टर एवं बूथ तक मतदान कर्मियों को सुरक्षित पहुंचाने, बूथों की सुरक्षा, मतदाताओं को निर्भिक मतदान करवाने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, अभियान एसपी विपूल पाण्डेय, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, उन निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, नगर पंचायत पदाधिकारी अमित कुमार, अरविंद कुमार, अतहर, मनोज सिंह, चंदन कुमार समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुरमी विकास मोर्चा ने सरिता तिर्की को खिजरी विधानसभा क्षेत्र से किया उम्मीदवार घोषित

Next Post

भारत निर्वाचन आयोग की टीम 17-18 को रांची में

Next Post
भारत निर्वाचन आयोग की टीम 17-18 को रांची में

भारत निर्वाचन आयोग की टीम 17-18 को रांची में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d