BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर व लता मंगेशकर समेत अन्य सितारों के ट्वीट्स की होगी जांच

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर व लता मंगेशकर समेत अन्य सितारों के ट्वीट्स की होगी जांच
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप स्टार सिंगर रिहाना के ट्वीट करने के बाद भारतीय सितारों फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या खेल जगत से जुड़े हो, उनके द्वारा ट्वीट्स किए जाने के मामले में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी सेलिब्रिटीज द्वारा किए गए ट्वीट्स की जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया दिए जाने के बाद पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन, लता मंगेशकर, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों ने ट्वीट्स किए थे.

इन ट्वीट्स में उन्होंने इंडिया टुगेदर और इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगैंडा के हैशटैग भी लगाए थे. बता दें कि इन ट्वीट करने वाले सितारों में सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा जा चुका है. महाराष्ट्र सरकार ने इन ट्वीट्स के खिलाफ इंटेलिजेंस विभाग को जांच करने के लिए कहा है. यह विभाग इस बात की जांच करेगा कि क्या इन सितारों ने किसी दबाव में आकर ट्वीट्स किए थे. बताते चलें कि इन ट्वीट्स की शिकायत कांग्रेस ने की थी और आरोप लगाया था कि ज्यादातर ट्वीट्स का एक ही पैटर्न था.

इससे पहले, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने भी सितारों के ट्वीट्स करने को लेकर सरकार पर हमला बोला था. राज ठाकरे ने कहा था कि केंद्र सरकार को लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को उनके रुख के समर्थन में ट्वीट करने के लिए नहीं कहना चाहिए था और उनकी प्रतिष्ठा को दाव पर नहीं लगाना चाहिए था. अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार को अपने अभियान के लिए अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं का इस्तेमाल ही सीमित रखाना चाहिए था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 1.08 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्त दवा देने का लक्ष्य

Next Post

अब तक बजट की 50 फीसदी से कम ही राशि हो पाई है खर्च

Next Post
झारखंड में बजट के अनुमान व वास्तविका में भारी अंतर : सूर्यकांत शुक्ला

अब तक बजट की 50 फीसदी से कम ही राशि हो पाई है खर्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d