BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी व्यवस्थित तरीके से की जाएगी : बाइडन प्रशासन

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी व्यवस्थित तरीके से की जाएगी : बाइडन प्रशासन
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि अफगानिस्तान से उनके सैनिकों की वापसी व्यवस्थित तरीके से और उसके सहयोगियों एवं साझेदारों के परामर्श के साथ की जाएगी.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह स्पष्ट किया है कि वह अफगानिस्तान में हमारे सैनिकों की मौजूदगी समाप्त करना चाहते हैं.  जैसा उन्होंने कहा है…विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा है..जैसा रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने और बाकियों ने कहा है, हम संघर्ष के एक जिम्मेदाराना तरीके से अंत को लेकर, हमारे सैनिकों को जोखिम के रास्ते से हटाने और खासकर यह सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि अफगानिस्तान अमेरिका या उसके सहयोगियों के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकवादी हमले करने का कभी दोबारा मंच ना बने.  ”

उन्होंने कहा कि हाल में ब्रसेल्स में आयोजित नाटो की एक बैठक में इस मुद्दे और अफगानिस्तान के मामले पर आगे की कार्रवाई को लेकर एक समझौता हुआ था.

प्राइस ने कहा, ” अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस बात को लेकर एकजुट है कि अफगानिस्तान में इतने लंबे समय से हमने जिसका भी सामना किया है कि उसका कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता.  यह एक संघर्ष है, जिसे एक राजनीति समाधान तथा व्यापक युद्ध विराम और उन प्रक्रियाओं के जरिए समाप्त किया जा सकता है, जिनका नेतृत्व अफगानिस्तान करे…”

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तालिबान के साथ किए समझौते के तहत एक मई तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के सवाल पर प्राइस ने कहा, ” बाइडन ने हाल में एक मई की समय सीमा को लेकर बात की है.  मैं बस इतना कह सकता हूं कि वहां से सैनिकों की वापसी व्यवस्थित तरीके से और सहयोगियों एवं साझेदारों के परामर्श के साथ की जाएगी. ”

बाइडन ने पहले एक बयान में एक मई तक सभी अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी की बात खारिज कर दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्ल्ड होम्योपैथिक डे 10 अप्रैल पर विशेष, होम्योपैथी आज कई तरीके के सर्जिकल बीमारी को भी बिना सर्जरी के कर रहा है ठीक

Next Post

रांची जिला प्रशासन की अनोखी कार्यशैलीः रिटायर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई ड्यूटी

Next Post
बड़ा फैसला: नाबालिग का ‘लिव-इन रिलेशन’ में रहना अपराध

रांची जिला प्रशासन की अनोखी कार्यशैलीः रिटायर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई ड्यूटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d